PMCH के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लगी आग, 3 दमकल गाड़ियों ने आधे घंटे में पाया काबू

पटना : पटना के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रथम तल पर सोमवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और अस्पताल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

आग माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एक कमरे तक सीमित रही – अधिकारी

अधिकारियों के अनुसार, आग माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एक कमरे तक सीमित रही। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के चलते करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालांकि, कमरे में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन और अन्य लोग एहतियातन भवन से बाहर निकल आए, जिससे कुछ समय के लिए परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Patna Aag 1 1 22Scope News

Patna Aag 2 22Scope News

अस्पताल कर्मियों व स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और अग्निशमन विभाग को दी

अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और अग्निशमन विभाग को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहले भवन में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, इसके बाद आग बुझाने का अभियान चलाया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नुकसान का आकलन संबंधित विभाग और सर्वेयर द्वारा किया जाएगा, जबकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Patna Aag 3 22Scope News

Patna Aag 4 22Scope News

यह भी पढ़े : मारूफगंज मंडी में स्थित पूजा सामग्री व कपूर की दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO 2026: खुलने से पहले ₹2.5 लाख करोड़ की मांग,...

Jio IPO 2026 के लिए संस्थागत निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती मांग दिखाई। आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा, जानें प्राइस...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...