JDU दफ्तर पहुंचे निशांत कुमार, कार्यकर्ताओं ने लगाए समर्थन में जोरदार नारे

पटना : पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड (JDU) कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे और ‘निशांत कुमार ज़िंदाबाद’ और ‘हमारा नेता कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो’ के नारों से परिसर गूंज उठा।

निशांत कुमार ने कार्यालय में पहुंचे आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कार्यालय में पहुंचे आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। जनता से संवाद के दौरान उन्होंने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित मुद्दों पर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।

Mantri Nishant Kumar 2 22Scope News

कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला

कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। जदयू कार्यालय में दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा और कई लोगों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव भी उनके समक्ष रखे।

Mantri Nishant Kumar 1 22Scope News

यह भी पढ़े : अचानक JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, कर्पूरी सभागार में खुद सुनीं लोगों की समस्याएं

हिमांशु सिन्हा की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़ के हरिण चौक पर सात साल पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रों...

पाकुड़: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हरिणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप सत्य सनातन संस्था की ओर से तुलसी विवाह...

ड्रोन शो, आतिशबाजी और विशेष प्रदर्शनी… गुरु गोविंद सिंह जी के...

पटना: श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है।...