बिहार के विकास को नई रफ्तार देने वाला ऐतिहासिक निर्णय! मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने आज बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 और राष्ट्रीय राजमार्ग-231 के खगड़िया-पूर्णिया खंड को चार लेन में उन्नत करने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। 143.529 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 3,936.05 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और इसे बिल्ड ऑपरेट ट्रांसफर (BOT) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि बिहार के विकास को नई रफ्तार देने वाला यह ऐतिहासिक निर्णय है।

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार की प्रगति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन और सहयोग लगातार मिल रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की प्रगति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन और सहयोग लगातार मिल रहा है। राज्य में केंद्र सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाओं को पूर्ण किया गया है, जिसका लाभ बिहारवासियों को मिल रहा है। कई योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। खगड़िया-पूर्णिया खंड को चार लेन में उन्नत करने की परियोजना से सीमांचल एवं कोसी क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी।

सड़क उन्नयन के बाद आवागमन सुगम होगा और समय की बचत होगी – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने, क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देने और राज्य के विभिन्न हिस्सों को बेहतर संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। सड़क उन्नयन के बाद आवागमन सुगम होगा और समय की बचत होगी। साथ ही क्षेत्रीय संपर्क और सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना से माल और यात्रियों की आवाजाही तेज होगी, जिससे व्यापार, कृषि, उद्योग और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने राज्य में 11 मेगा पार्क व सभी 38 जिलों में फूड पार्क बनाने का दिया निर्देश

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img