बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, महिलाओं को ई-कार खरीदने पर एक लाख तक का अनुदान

पटना : बिहार सरकार ने राज्य में स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार इलेक्ट्रिक वाहन (संशोधन) नीति-2026 को मंजूरी दे दी है। नई नीति के तहत वर्ष 2030 तक राज्य में नए वाहनों की कुल बिक्री में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक वाहनों की सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना के तहत महिलाओं को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। योजना के अनुसार इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहन खरीदने पर महिलाओं को एक लाख रुपए तक का अनुदान मिलेगा, जबकि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर 12 हजार रुपए तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

सामान्य वर्ग के लोगों को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर 10 हजार व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग को 12 हजार का अनुदान मिलेगा

वहीं सामान्य वर्ग के लोगों को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर 10 हजार रुपए और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग को 12 हजार रुपए का अनुदान मिलेगा। वहीं इलेक्ट्रिक मालवाहक तिपहिया वाहन खरीदने पर सामान्य वर्ग को 50 हजार रुपये और एससी-एसटी वर्ग को 60 हजार रुपए तक की सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों पर मोटर वाहन कर में 50 प्रतिशत तक की छूट का भी प्रावधान किया गया है।

Samrat Cabinet 1 22Scope News

सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए EV चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क के विस्तार का भी फैसला किया है

सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए EV चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क के विस्तार का भी फैसला किया है। बढ़ती मांग को देखते हुए बिहार के विभिन्न शहरों और प्रमुख मार्गों पर अत्याधुनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, ताकि वाहन चालकों को सुविधाजनक और सुलभ चार्जिंग सुविधा मिल सके। सरकार का मानना है कि इस नीति से प्रदूषण में कमी आएगी, हरित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा व रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Samrat Cabinet 2 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार के विकास को नई रफ्तार देने वाला ऐतिहासिक निर्णय! मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

हिमांशु सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img