मानवता शर्मसार, मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार, SIT गठित

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार देने वाली घटना सामने आई है। बगीचे में अपने दादा को खाना देने गए एक मासूम के साथ गांव के ही युवक ने अप्राकृतिक यौनाचार किया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित मासूम की उम्र नौ वर्ष बतायी जा रही है। वह दोपहर में बगीचे में काम कर रहे अपने दादा को खाना देने गया था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई, परिजनों ने तुरंत बच्चे को सदर अस्पताल मोतिहारी में भर्ती कराया

आपको बता दें कि घटना के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत बच्चे को सदर अस्पताल मोतिहारी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, पीड़ित की स्थिति अभी स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

Motihari Police 1 1 22Scope News

SP स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल SIT का गठन कर दिया है

एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसआईटी का गठन कर दिया है। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। वह घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Motihari Police 2 2 22Scope News

यह भी पढ़े : तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2 स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...