मानवता हुई शर्मसार, चाची ने की मासूम की हत्या

औरंगाबाद : औरंगाबाद में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां अपनी ही चाची ने तीन वर्षीय देवरानी के लड़के को जहर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना गोह थाना क्षेत्र के पिपरा गांव की है। बता दें कि औरंगाबाद के गोह में एक कलयुगी चाची ने अपने ही देवरानी के तीन साल के मासूम बच्चे को जहर पिलाकर हत्या कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव अपने कब्जे में लेते हुए औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। मृतक शिशु की पहचान बिनोद यादव के तीन वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप मे हुई है। मृतक अपने पिता का एकलौता पुत्र था।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के दादा सतेंद्र यादव ने बताया की उनके दो पुत्र है बड़े प्रमोद यादव और छोटे बिनोद यादव है। दोनों शादीशुदा हैं। बड़े पुत्र प्रमोद यादव व उसकी पत्नी रेनू देवी की तीन पुत्री है। जबकि छोटे पुत्र बिनोद यादव व पत्नी किरण देवी को एकलौता पुत्र प्रिंस कुमार था। बड़ी बहु रेनू के पुत्र नहीं होने के कारण वे हमेशा खिन्न स्वभाव में रहती थी। आरोप है की रेनू देवी ने आज अपने भतीजा प्रिंस कुमार को बहला फुसलाकर दलान के तरफ ले गई और वहीं ग्लास में घोलकर जहर पिला दिया। जहर पीने के बाद प्रिंस को उल्टी होना शुरू हो गया। प्रिंस रोते हुए घर आया और वह अपने दादी महेश्वरी देवी को बताया की चाची दवाई पिला दी। फिर क्या था पूरे परिवार में कोहराम मच गया और प्रिंस के पिता बिनोद यादव ने अपने बाइक से आनन-फानन में अपने पुत्र को गोह हॉस्पिटल में ले गया जहां इलाज के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई।

यह भी पढ़े : गोलीबारी में युवक घायल, बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर, घटनास्थल से खोखा बरामद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

पूर्व वित्त मंत्री Rameshwar Oraon को ED का समन, बेटे रोहित...

 झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को ईडी ने योगेंद्र तिवारी से जुड़े कथित शराब घोटाला मामले में...

Jharkhand Train News: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर,...

Jharkhand Train News: रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और आधुनिकीकरण...

Siwan Railway News: सिवान रेलवे स्टेशन पर अचानक हुई ताबड़तोड़ तलाशी,...

Siwan Railway News: यात्रियों की सुरक्षा को और मज़बूत करने और रेलवे स्टेशन परिसर में अपराधों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के लिए,...