Ranchi Crime News: बंद घरों को बनाया निशाना, दो इलाकों में लाखों की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

रांची के खेलगांव और डोरंडा थाना क्षेत्र में बंद मकानों में चोरी की दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। नकदी, जेवरात और कीमती सामान समेत लाखों रुपये की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।


Ranchi Crime News राचीः रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित सुगनु (खुटंगा) में चोरों ने मेधा डेयरी के असिस्टेंट मैनेजर अनिमेष भारती के बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर नकदी और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, अनिमेष भारती का परिवार नेपाल यात्रा पर गया हुआ था। परिवार 29 मई की शाम घर से निकला था। 4 जून की सुबह जब परिजन वापस लौटे तो घर का मुख्य ताला टूटा मिला और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़ित के अनुसार, चोर करीब 15 हजार रुपये नकद और लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना को लेकर भुक्तभोगी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

2 5 22Scope News


Key Highlights

  • खेलगांव और डोरंडा क्षेत्र में चोरी की दो बड़ी वारदातें।

  • मेधा डेयरी के असिस्टेंट मैनेजर के घर से 25 लाख के जेवरात और नकदी चोरी।

  • डोरंडा के बंद मकान से लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ।

  • चोरों ने घरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

  • दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।


Ranchi Crime News:सुरक्षा निगरानी में चूक की भी जांच

पीड़ित ने बताया कि जिस दुकानदार को घर की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई थी, वह घटना वाली रात किसी कारणवश घर पर नहीं पहुंच सका। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। सूचना मिलने के बाद खेलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Ranchi Crime News:डोरंडा में बंद मकान से इन्वर्टर, बैटरी और जेवरात चोरी

वहीं दूसरी घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के अशोक आश्रम (डिबडीह) इलाके में सामने आई। यहां एक बंद मकान का ताला तोड़कर अपराधियों ने लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। मकान मालिक अवध बिहारी लाल ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बताया गया कि तीन मंजिला मकान पिछले लगभग एक वर्ष से खाली पड़ा था। 2 जून को जब मकान मालिक वहां पहुंचे तो घर के ताले टूटे मिले और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

जांच में पता चला कि चोरों ने मकान के 15 कमरों की वायरिंग तक उखाड़ ली थी। इसके अलावा इन्वर्टर, बैटरी, एलसीडी, सिलाई मशीन और सोने के जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। चोरों ने घर में तोड़फोड़ भी की।

Ranchi Crime News:पुलिस जुटी जांच में

दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थलों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...