‘एलसी-70ए आरओबी की संरचना पूर्णतः सुरक्षित, तकनीकी जांच व मरम्मत कार्य जारी’

पटना : राज्‍य के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने बताया कि बक्सर-बरौनी रेलखंड स्थित एलसी-70ए पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) अभी निर्माणाधीन है। परियोजना का निर्माण कार्य एवं कमीशनिंग अभी पूर्ण नहीं हुई थी। निर्माण के दौरान एक्सपेंशन जॉइंट के समीप आंशिक क्षति एवं धंसाव की स्थिति उत्पन्न हुई है, जिसका कोई प्रतिकूल प्रभाव आरओबी की मुख्य संरचना पर नहीं है। संरचना पूर्णतः सुरक्षित है।

मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कहा- निर्माण कार्य के दौरान एक्सपेंशन जॉइंट के समीप कंक्रीट के एक भाग में क्षति उत्पन्न हो गई थी

मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान एक्सपेंशन जॉइंट के समीप कंक्रीट के एक भाग में क्षति उत्पन्न हो गई थी, जिसके कारण उस स्थान पर आंशिक धंसाव की स्थिति बनी। तकनीकी विशेषज्ञों के परीक्षण एवं निरीक्षण में पाया गया है कि उक्त घटना का आरओबी की मुख्य संरचना पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है और संरचना पूर्णतः सुरक्षित है। समयपूर्व यातायात संचालन के परिणामस्वरूप एक्सपेंशन जॉइंट के समीप अतिरिक्त धंसाव उत्पन्न हो गया। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही तकनीकी विशेषज्ञों एवं संबंधित अभियंताओं ने तत्काल स्थल निरीक्षण किया और सुरक्षा के दृष्टि से आवश्यक कदम उठाए गए।

क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत व उपचार के उपरांत संरचना को आवश्यक मजबूती प्रदान करने के लिए पर्याप्त सेटिंग व क्योरिंग अवधि देना आवश्यक था

तकनीकी मानकों के अनुसार, क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत एवं उपचार के उपरांत संरचना को आवश्यक मजबूती प्रदान करने के लिए पर्याप्त सेटिंग एवं क्योरिंग अवधि देना आवश्यक था लेकिन उक्त अवधि पूर्ण होने से पूर्व ही रेलवे प्रशासन ने लेवल क्रॉसिंग पर यातायात बंद कर निर्माणाधीन आरओबी से यातायात संचालन प्रारंभ कर दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रेलवे प्रशासन की ओर से निर्माणाधीन आरओबी पर यातायात संचालन स्थगित कर दिया गया है। आमजन की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुनः लेवल क्रॉसिंग (LC) को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

परियोजना से जुड़े 3 अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है और अन्‍य संबंधित पदाधिकारियों से स्‍पष्‍टीकरण की मांग की गई है – मंत्री शैलेंद्र

क्षतिग्रस्त भाग की विस्तृत तकनीकी जांच और आवश्यक मरम्मत कार्य संबंधित एजेंसियां युद्धस्तर पर कार्य कर रही हैं। संरचना की पूर्ण सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप संतोषजनक स्थिति सुनिश्चित होने के उपरांत ही आगे की कार्रवाई और यातायात संचालन के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। मंत्री शैलेंद्र ने बताया कि परियोजना से जुड़े तीन अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है और अन्‍य संबंधित पदाधिकारियों से स्‍पष्‍टीकरण की मांग की गई है। पथ निर्माण विभाग आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। साथ ही परियोजना की गुणवत्ता एवं संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े : सचिव ने मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का किया स्थल निरीक्षण, निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश

Saffrn

Trending News

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...

पटना का धनरुआ पंचायत बना महिला सशक्तिकरण का अनुकरणीय मॉडल

पटना : पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी और पारदर्शी शासन मिसाल बनकर उभरी रही है। पटना जिले के धनरुआ प्रखंड...

राज्य में 181 महिला हेल्पलाइन नंबर से महिलाओं को 24 घंटे...

पटना : राज्य में हिंसा या संकट से प्रभावित महिलाओं को तत्काल मदद पहुंचाने के उद्देश्य से 181 महिला हेल्पलाइन नंबर की स्थापना की...

सचिव ने मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का किया स्थल निरीक्षण, निर्धारित समयसीमा...

पटना : पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल द्वारा पटना शहर के अंतर्गत निर्माणाधीन मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। सचिव...

राबड़ी व तेजस्वी ने लौटाई सुरक्षा, आवास के बाहर पसरा सन्नाटा,...

पटना : बिहार की राजनीति में सुरक्षा को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img