मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। बांका के पुलिस अधीक्षक (SP) उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि पिछले कई दिन से मोबाइल छीनने का मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी।

Health Department Add 1 22Scope News

गिरफ्तार अपराधी की पहचान सादपुर गांव के गोल्डन यादव के रूप की गई – SP उपेंद्र नाथ वर्मा

एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि पुलिस द्वारा गठित टीम द्वारा अमरपुर थाना के दिघी पोखर के पास एक बाइक सवार युवक को देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस एवं छिनी हुई मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान फुल्लिडुमर थाना के सादपुर गांव के गोल्डन यादव के रूप की गई है। गोल्डन यादव पर पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।

Banka Police 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : 6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के पास मिला शव, संचालक फरार

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...