Advertisment

देश को हॉकी में स्वर्ण दिलाने वाली टीम में बिहार के लाल को मंत्री ने किया सम्मानित

पटना : हाल में जापान में आयोजित एशियन हॉकी टूर्नामेंट (अंडर-18) में भारत की टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। इस विजयी टीम में गोलकीपर की अहम भूमिका निभाने वाले सावन कुमार बिहार के रहने वाले हैं। इस बड़ी उपलब्धि पर सूचना एवं जन सम्पर्क, ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री, जदयू विधायक दल के नेता सह बिहार हॉकी संघ के अध्यक्ष मंत्री श्रवण कुमार ने गोलकीपर सावन कुमार को सम्मानित किया। मंगलवार को सूचना भवन में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री ने कहा कि बिहार ने हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। यह बिहार के लिए पहला मौका है, जब किसी हॉकी खिलाड़ी ने अंडर-18 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। सावन कुमार ने न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश का नाम रौशन किया है।

Health Department Add 4 22Scope News

राज्य में सरकार के सहयोग से हॉकी में सकारात्मक बदलाव आ रहा है – मंत्री श्रवण कुमार

इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य में सरकार के सहयोग से हॉकी में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। अनुभवी कोच और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे खिलाड़ी भविष्य में और बड़ी सफलताएं हासिल करेंगे। बिहार में खेलों को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए कई स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। सावन की इस जीत से राज्य के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी हॉकी खेलने के लिए प्रेरणा मिलेगी। सावन कुमार जैसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि से लेकर सालाना छात्रवृति देने की योजना भी है।

Hockey 1 1 22Scope News

फाइनल में जापान को 4-1 से हराया

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने जापान को उसके घरेलू मैदान पर 4-1 से पराजित किया, जबकि सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराया था। मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि राज्य सरकार सावन कुमार को लगभग 16 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगी। साथ ही उन्हें छात्रवृत्ति योजना के तहत सालाना 20 लाख रुपये की सहायता भी दी जाएगी। अंत में कहा कि हमें अपने राज्य की प्रतिभाओं पर पूरा भरोसा है, वे जिस क्षेत्र में कदम रखेंगे सफलता मिलेगी।

Hockey 2 22Scope News

उन्होंने वर्ष 2018 में हॉकी खेलना शुरू किया था – गोलकीपर सावन कुमार

इस दौरान गोलकीपर सावन कुमार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में हॉकी खेलना शुरू किया था। शुरुआती दिनों में सुबह की ट्रेनिंग और खाली जगहों पर अभ्यास से शुरुआत की। पहला राष्ट्रीय स्तर का मैच 2023 में खेला। आगे कहा कि कोच की मदद से स्केड्यूल, डाइट और अंतरराष्ट्रीय स्तर की रणनीति को समझते हुए तैयारियां की। सावन के साथ मौजूद कोच शशि कुमार राणा ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान अन्य गोलकीपरों की वीडियो का अध्ययन कर प्रैक्टिस कराई गई। अनुभव के लिए विभिन्न टूर्नामेंट्स में भेजा गया।

Hockey 4 22Scope News

 

सरकार के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों से भी अब प्रतिभाएं उभर रही हैं – सावन कुमार के कोच अजितेश रॉय

बिहार में खेल के उभरते हुए माहौल पर सावन कुमार के कोच अजितेश रॉय ने कहा कि सरकार के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों से भी अब प्रतिभाएं उभर रही हैं। साकारात्मक खेल बदलावों पर राज्य के बाहर भी बातचीत होती है। सावन कुमार के माता-पिता ने कहा कि शुरू में उन्होंने बेटे की पढ़ाई पर काफी जोर दिया था, लेकिन बेटे की लगन देखकर हॉकी में उसे प्रोत्साहित किया। इस मौके पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के अध्यक्ष रविंद्र शंकरण समेत अन्य मौजूद थे।

Hockey 22Scope News

यह भी पढ़े : मंत्री निशांत ने कहा- थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों का नया बैच बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए भेजा गया वेल्लोर

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...