श्मशान शेड निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

मांडू: मांडू प्रखंड के मंझला चुम्बा पंचायत अंतर्गत केंदया गोसाई गांव में निर्माणाधीन श्मशान शेड को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता और गुणवत्ता में कमी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार 15वें वित्त आयोग (मुखिया मद) से करीब 2.49 लाख रुपये की लागत से श्मशान शेड का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि छत निर्माण में 10 एमएम सरिया की जगह 8 एमएम सरिया का इस्तेमाल किया गया है, जबकि ढलाई कार्य में भी गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है।

रात में कराया जा रहा था निर्माण कार्य

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य रात करीब 10 से 11 बजे के बीच कराया जा रहा था। जब स्थानीय लोगों ने इसकी गुणवत्ता और प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विरोध किया तो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

मुखिया पति पर अभद्र व्यवहार का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध के दौरान पंचायत की मुखिया लक्ष्मी देवी के पति बबलू साव उर्फ झरेंद्र साव नाराज हो गए और विरोध कर रहे लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया। कुछ ग्रामीणों ने उन पर हाथापाई करने का भी आरोप लगाया है।ग्रामीणों के मुताबिक, विरोध के दौरान उन्होंने कथित तौर पर कहा कि श्मशान शेड निर्माण में उन्होंने अपनी जेब से पैसा लगाया है और काम अपनी मर्जी से कराएंगे।

निष्पक्ष जांच की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों से मामले की जांच कराने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तकनीकी जांच करवाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना आवश्यक है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जानी चाहिए।

ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश

निर्माण कार्य का विरोध करने वालों में भुवनेश्वर भुईयां, जेठू भुईयां, विनोद कुमार, फूचन भुईयां, सुरेंद्र रविदास, टिंकू भुईयां, सिकंदर कुमार भुईयां, रंजीत भुईयां, आकाश भुईयां, दिलीप भुईयां समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें: गंगा तटों की सुरक्षा हेतु कटाव निरोधी कार्यों को एक माह में पूरा करने के निर्देश

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: हाथी माधुरी की कोल्हापुर वापसी का रास्ता...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: करीब एक साल बाद हथिनी माधुरी के अपने पुराने ठिकाने नंदनी मठ, कोल्हापुर लौटने का रास्ता साफ हो गया है।...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से शुरू...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार...