Advertisment

मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा में 9 आपदा पीड़ित परिवारों को सौंपे अनुदान चेक

पटना : ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के दौरान जान गंवाने वाले नौ लोगों के परिजनों को आपदा अनुग्रह अनुदान के तहत चेक का वितरण किया गया।

Health Department Add 8 22Scope News

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- आपदा जैसी विसम परिस्थिति में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती और संवेदनशीलता के साथ खड़ी है

गुरुवार को नूरसराय प्रखंड कार्यालय में आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आपदा जैसी विसम परिस्थिति में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती और संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। बाढ़, भूकंप, सर्पदंश इत्यादि आपदा मामलों में पीड़ितों तक न सिर्फ तुरंत आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है, बल्कि सरकार पीड़ित परिवार के दर्द को भी समझते हुए हर संभव सहायता पहुंचा रही है। आपदा पीड़ित परिवारों को पुनर्वास में भी हर तरह से सहायता प्रदान की जा रही है।

Minister Shravan Kumar 1 2 22Scope News

मंत्री कुमार ने नूरसराय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के तीन लाभार्थियों को 4 लाख का चेक सौंपा

मंत्री कुमार ने नूरसराय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के तीन लाभार्थियों को चार लाख रुपए का चेक सौंपा। गोडिहा गांव के निवासी मृतक सन्नी कुमार के पिता हरेराम पंडित को चार लाख 20 हजार रुपए, रामलगन पासवान की पत्नी कांता देवी को चार लाख रुपए और चरुईपर पोस्ट बघरा निवासी दिवंगत वाल्मीकि पासवान की पत्नी आशा देवी को चार लाख रुपए का चेक दिया गया।

Minister Shravan Kumar 2 2 22Scope News

इस दौरान बेगमपुर, ममरुबाद पंचायत के मिरचाईगंज, मेयार, नरौरा, कखड़ा व चारुईपुर गांवों के 6 अन्य पीड़ित परिवारों को 20-20 हजार का चेक प्रदान किया गया

इस दौरान बेगमपुर, ममरुबाद पंचायत के मिरचाईगंज, मेयार, नरौरा, कखड़ा और चारुईपुर गांवों के छह अन्य पीड़ित परिवारों को 20-20 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। इनमें मृतक मिथुन कुमार, वंदना कुमारी, सत्यम कुमार, लड्डू चौहान, रोहित कुमार और अर्जुन पासवान के आश्रित शामिल हैं। इस मौके पर पप्पु मुखिया, सिक्कु मुखिया, उपेंद्र मुखिया, शैलेन्द्र प्रसाद गराई, सुनिल, रविराम, नवल मुखिया, कृष्ण मुखिया व राकेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

Minister Shravan Kumar 3 1 22Scope News

हर गरीब के सिर होगी पक्की छत : 2 वित्तीय वर्ष के लिए 2,365 करोड़ जारी – मंत्री श्रवण कुमार

ग्रामीण विकास और सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए केंद्र सरकार से 1,419 करोड़ रुपये का मदर सेंक्शन प्राप्त हुआ है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में योजना क्रियान्यन के मद में विमुक्त की गई है। यह पूरी जानकारी मंत्री श्री कुमार ने प्रेसवार्ता में दी।

Minister Shravan Kumar 4 1 22Scope News

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बेघर व कच्चे आवासों में रहने वाले परिवारों को आवास निर्माण के लिए सहायता राशि दी जाती है

उन्होंने कहा कि उक्त राशि के अनुपातिक राज्यांश के रूप में राज्य सरकार ने 946 करोड़ रुपए विमुक्त किए हैं। इस प्रकार योजना अंतर्गत कुल 2,365 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बेघर एवं कच्चे आवासों में रहने वाले परिवारों को आवास निर्माण के लिए सहायता राशि दी जाती है। योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में 12,09,271 लाभुकों को आवास की स्वीाकृति दी गई है। इनमें से 11,57,640 लाभुकों को प्रथम किश्त, 9,26,903 लाभुकों को द्वितीय एवं 5,51,158 लाभुकों को तृतीय किश्त का भुगतान किया गया है। 4,87,171 लाभुकों ने आवास निर्माण का कार्य पूर्ण भी कर लिया है।

Minister Shravan Kumar 5 22Scope News

उक्त राशि से निर्धारित स्तर तक आवास निर्माण पूर्ण करने वाले लाभुकों को लंबित किश्तों का भुगतान किया जाएगा – मंत्री

उन्होंने कहा कि उक्त राशि से निर्धारित स्तर तक आवास निर्माण पूर्ण करने वाले लाभुकों को लंबित किश्तों का भुगतान किया जाएगा। इससे योजना से लाभान्वित लाभुकों में खुशहाली आयेगी। मंत्री कुमार के अनुसार, राज्य के ग्रामीण क्षेत्र का कोई भी गरीब पात्र परिवार आवास विहीन नहीं रहेगा। सरकार उन्हें आवास सहायता प्रदान कर पक्के छतदार मकान उपलब्ध कराएगी। जारी हुई निधि से अपूर्ण आवासों के निर्माण प्रक्रिया में तेजी आएगी एवं राज्य के पात्र गरीब जनता को अपना पक्का घर मिल सकेगा।

यह भी पढ़े : गंगा तटों की सुरक्षा हेतु कटाव निरोधी कार्यों को एक माह में पूरा करने के निर्देश

Highlights

Ranchi Dengue Surveillance 2026: रांची में आखिर क्यों बढ़ रहा है...

Ranchi Dengue Surveillance 2026: राजधानी रांची में डेंगू और मच्छरों से फैलने वाली दूसरी बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने अपनी...

Ranchi Smart City Fund 2026: रांची स्मार्ट सिटी के लिए सरकार...

Ranchi Smart City Fund 2026: झारखंड सरकार ने 2026-27 फाइनेंशियल ईयर के लिए रांची स्मार्ट सिटी के डेवलपमेंट और रखरखाव के लिए ₹20 करोड़...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...