Advertisment

मुख्यमंत्री ने कहा- JP गंगा पथ पर एक लाख पौधारोपण का लक्ष्य तेजी से करें पूर्ण

पटना : ‘संकल्प सभागार’ में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संसाधन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागीय परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग, सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवनों का उपयोग एवं वर्तमान स्थिति, गंगा तट क्षेत्र के विकास और राज्य की ऐतिहासिक एवं पर्यटकीय विकास की कार्य योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में मुख्यमंत्री ने JP गंगा पथ पर एक लाख पौधारोपण का लक्ष्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया

बैठक में मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ पर एक लाख पौधारोपण का लक्ष्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक धरोहर और गंगा तट राज्य की अमूल्य संपदा हैं, जिनका संरक्षण और विकास अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिये राज्य के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार करें। साथ ही इन स्थलों के संबंध में सही एवं विस्तृत जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि देश-विदेश के अधिकाधिक पर्यटक बिहार की समृद्ध विरासत से परिचित हो सकें। पाटलिपुत्र की ऐतिहासिक पहचान को पुनर्जीवित करना है और इसकी गौरवगाथा को नई पीढ़ी और पर्यटकों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। इसके लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर विशेष योजनाएं तैयार की जाएं।

CM JP Ganga Path 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- JP गंगा पथ को केवल एक आधारभूत संरचना परियोजना के रूप में नहीं, बल्कि पर्यटन, मनोरंजन व सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी गंगा पथ को केवल एक आधारभूत संरचना परियोजना के रूप में नहीं, बल्कि पर्यटन, मनोरंजन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पटना की नई पहचान बन सकती है और बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कर सकती है। सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवनों के संचालन एवं रख-रखाव के लिए सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) मॉडल तथा Design, Build, Operate and Maintain (DBOM) मॉडल की संभावनाओं का आंकलन करें। साथ ही इन भवनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त अतिथि गृहों में परिवर्तित करने के लिए एक स्पष्ट नीति तैयार की जाए, जिससे विभागीय परिसंपत्तियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा- गंगा तट क्षेत्र के विकास को राज्य की दीर्घकालिक विकास रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कुर्जी घाट से काली घाट तक समेकित विकास योजना तैयार करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा तट क्षेत्र के विकास को राज्य की दीर्घकालिक विकास रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कुर्जी घाट से काली घाट तक समेकित विकास (समग्र उद्यान) योजना तैयार करें। समग्र उद्यान के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाकर इसे नागरिकों एवं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनायें। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटकीय सुविधाओं, सार्वजनिक अवसंरचना, हरित क्षेत्रों एवं नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रस्तावों एवं योजनाओं पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए तेजी से कार्य पूर्ण करें।

CM JP Ganga Path 2 22Scope News

CM सम्राट के साथ कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेश पराशर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा और बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार के विकास की नई उड़ान में उद्योग, निवेश व जनभागीदारी बनेगी सबसे बड़ी ताकत

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...