मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेपाल से लाई गई भारी मात्रा में अफीम, गांजा व चरस के साथ 4 महिलाएं गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोविंदगंज थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो नेपाल से मादक पदार्थ लाकर जिले में उसकी खरीद-बिक्री और तस्करी के कारोबार में संलिप्त बताई जा रही हैं।

इमरिया घाट थाना इलाके में 10.540 किलोग्राम अफीम जैसे मादक पदार्थ के साथ तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया है – SP स्वर्ण प्रभात

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के इमरिया घाट थाना इलाके में 10.540 किलोग्राम अफीम जैसे मादक पदार्थ के साथ तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार लोगों ने महत्वपूर्ण खुलासे किए। उन्होंने बताया कि गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सेरहा गांव निवासी जिलेज रहनी पत्नी अब्देश यादव, रिंकी कुमारी पत्नी टुंडुन यादव व अन्य लोग भारी मात्रा में अफीम, गांजा और चरस की खरीद-बिक्री का कार्य कर रहे हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि उक्त मादक पदार्थ लगभग 13.50 लाख रुपए में खरीदे गए थे। नेपाल से बड़ी खेप लाकर स्थानीय स्तर पर बेचे जाने की तैयारी थी।

Motihari Afim 1 22Scope News

SP स्वर्ण प्रभात ने कहा- अफीम तस्करी मामले में कारवाई जारी है

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने गोविंदगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सेरहा पांडेय टोला स्थित अब्देश यादव के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए। बरामदगी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। साथ ही एसपी स्वर्ण प्रभात में बताया कि अफीम तस्करी मामले में कारवाई जारी है। चार महिला तस्कर गिरफ्तार किया गया है। दो किलो अफीम, गांजा व डोडा बरामद किया गया है। इसका लिंक नेपाल से जुड़ा हुआ है आगे पूछताछ जारी है।

Motihari Afim 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 किलो अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...

Bihar Cooperative Department: किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ,...

Bihar Cooperative Department, पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं और...

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...