पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, ट्रेन में तोड़फोड़, पुलिस ने किया हवाई फायरिंग

दानापुर : बिहार पुलिस के मध निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा हो गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होनी थी, जिसके लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी देर रात ही स्टेशन पहुंच गए थे। अभ्यर्थियों का आरोप था कि परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त ट्रेन व्यवस्था नहीं की गई, जिससे स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति तब बिगड़ गई जब पाटलिपुत्र से कटिहार के लिए चलाई गई एग्जाम स्पेशल ट्रेन में सवार होने को लेकर अभ्यर्थियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। नाराज छात्रों ने ट्रेन के आगे बैठकर धरना शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा ट्रेन में तोड़फोड़ किए जाने की भी सूचना है।

हंगामे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

आपको बता दें कि हंगामे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी स्टेशन पहुंचे। मौके पर आईजी जितेंद्र राणा, एसपी समेत कई आलाधिकारी कैंप कर रहे हैं। हंगामे के दौरान आईजी जितेंद्र राणा को हल्की चोट लगने की सूचना है। वहीं रूपसपुर थाना प्रभारी भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। अभ्यर्थी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और ट्रेन परिचालन बाधित कर रहे हैं।

Patna Exam 2 22Scope News

Patna Exam 3 22Scope News

हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की

वहीं हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद भी काफी देर तक स्टेशन परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। फिलहाल पुलिस और रेलवे प्रशासन अभ्यर्थियों को समझाने-बुझाने में जुटा है तथा स्थिति सामान्य हैं। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं रेल आईजी अमरेश कुमार भी मौके पर मौजूद हैं।

Patna Exam 4 22Scope News

Patna Exam 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का किया शुभारंभ

Bihar Teachers Disaster Management Training: बिहार के 1.25 लाख शिक्षकों को...

Bihar Teachers Disaster Management Training, पटना: बिहार में सरकारी स्कूलों को आपदा और विभिन्न जोखिमों से सुरक्षित बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने...

Bihar CSR Policy 2025: CSR नीति 2025 पर बिहार सरकार की...

Bihar CSR Policy 2025, पटना: बिहार में समावेशी और सतत विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड...

Kaimur Paddy Procurement Payment Delay: कैमूर में धान खरीद के भुगतान...

Kaimur Paddy Procurement Payment Delay: बिहार में धान अधिप्राप्ति को लेकर पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की समस्याएं एक बार फिर सामने आई हैं।...