Advertisment

मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा- विपक्ष को देश व बिहार में हो रहा विकास नहीं देता दिखायी

पटना : अमृतकाल और विनाशकाल को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को देश और बिहार में हो रहा विकास दिखाई नहीं देता है और उनके पास सिर्फ बोलने का काम बचा है।

मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं

मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। लेकिन विपक्ष सकारात्मक कामों को स्वीकार करने के बजाय केवल बयानबाजी में लगा हुआ है। उन्होंने कांग्रेस को ‘बोलबच्चन’ बताते हुए कहा कि जनता विकास को देख रही है और उसी के आधार पर निर्णय ले रही है। सड़क निर्माण और विकास परियोजनाओं में पेड़ों की कटाई के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

Mantri Ramchandra Paswan 1 22Scope News

जहां एक पेड़ काटा जाता है, वहां विभाग की ओर से 10 नए पेड़ लगाने का काम किया जाता है – मंत्री रामचंद्र प्रसाद

मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने स्पष्ट किया कि जहां एक पेड़ काटा जाता है, वहां विभाग की ओर से 10 नए पेड़ लगाने का काम किया जाता है। हालांकि, राबड़ी देवी के आवास खाली करने के मुद्दे और खान ग्लोबल कोचिंग से जुड़े विवाद पर मंत्री ने कोई टिप्पणी करने से परहेज किया।

Mantri Ramchandra Paswan 22Scope News

यह भी पढ़े : मनोज तिवारी ने पवन सिंह को लेकर कहा- बड़ा होता है MLC का पद

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...