Indian Railway : अब आधे किराए पर सफर कर सकेंगे यात्री, रेलवे ने महंगाई के बीच 50% घटाया AC Train का किराया

Indian Railway : अब आधे किराए पर सफर कर सकेंगे यात्री रेलवे ने

महंगाई के बीच जनता को बड़ी राहत दी है.

भारतीय रेलवे बोर्ड ने मुंबई में AC लोकल ट्रेन के किराए में कटौती करने के फैसले को मंजूरी दे दी है.

अब AC लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री आधे किराए में यात्रा कर सकेंगे.

रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने बताया कि

रेलवे बोर्ड ने मुंबई में AC लोकल ट्रेन के किराए में

50% कटौती करने के फैसले को मंजूरी दे दी है.

जानकारी के मुताबिक, टिकट की दर 130 रुपए से 90 रुपए तक की हो गई है.

वेस्टर्न लाइन से सेंट्रल लाइन पर किराए में कटौती किमी के हिसाब से होगी.

मुंबई की लाइफ लाइन है लोकल ट्रेन

लोकल ट्रेन को मुंबई की लाइफ लाइन कहा जाता है.

लेकिन मुंबई में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

यहां 26 अप्रैल को तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. गर्मी बढ़ने के चलते मुंबई में पिछले कुछ दिनों से एसी लोकल ट्रेन डिमांड बढ़ी है. ज्यादातर यात्री एसी लोकल ट्रेन में यात्रा करना चाहते हैं. ऐसे में यात्रियों को ट्रेन में बैठने तक की जगह नहीं मिल रही है.

मुंबई में दिसंबर 2017 में एसी लोकल ट्रेन की शुरुआत की गई थी. भारत में यह पहली एसी लोकल ट्रेन थी. मुंबई में पहली एसी लोकल ट्रेन बोरीवली-चर्चगेट रूट पर चलाई गई थी. बाद में अन्य रुटों पर भी एसी ट्रेन की शुरुआत की गई है.

फैसले पर फडणवीस ने जताई खुशी

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस फैसले पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा, लोगों द्वारा मुंबई में AC लोकल के टिकट के दाम कम करने की मांग की जा रही थी. अब इसे 50 फीसदी घटा दिया गया है. इस दौरान उन्होंने डीजल पेट्रोल की कीमतों को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, उद्धव सरकार का नजरिया बहुत छोटा है. जिस राज्य में भाजपा की सरकार हैं, वहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हैं.

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...