नए SP अमितेश कुमार ने संभाली कमान, अवैध धंधों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत

बांका : बांका जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) अमितेश कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। पुलिस कार्यालय पहुंचने पर जिला पुलिस बल द्वारा उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर सम्मानित किया गया। पदभार संभालने के बाद एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

बालू के अवैध उत्खनन, अवैध शराब के कारोबार व सूखे नशे के नेटवर्क पर विशेष निगरानी रखी जाएगी – SP अमितेश कुमार

एसपी अमितेश कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बालू के अवैध उत्खनन, अवैध शराब के कारोबार और सूखे नशे (नारकोटिक्स) के नेटवर्क पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इन अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाई जाएगी तथा आम जनता को बेहतर और संवेदनशील पुलिसिंग उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Banka SP 1 22Scope News

Banka SP 2 22Scope News

नवनियुक्त SP ने कहा- जिले में शांति, सुरक्षा और कानून का राज कायम रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है

नवनियुक्त एसपी ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून का राज कायम रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए पुलिस टीम पूरी प्रतिबद्धता और तत्परता के साथ कार्य करेगी। एसपी के इस सख्त संदेश से अवैध कारोबार में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया हैष वहीं आम लोगों ने बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई है।

Banka SP 3 22Scope News

यह भी पढ़े : युवक ने सोशल मीडिया पर Video जारी कर पुलिस को दी खुलेआम धमकी दी, जांच में जुटी

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...