बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों ने दिए अहम सुझाव

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।


AI Innovation Hub पटना: बिहार सरकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। इसी दिशा में सूचना प्रावैधिकी विभाग की ओर से बुधवार को पटना में “Bihar AI Policy 2026 (Draft)” पर स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में उद्योग जगत, शिक्षण संस्थानों, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर राज्य की प्रस्तावित एआई नीति पर अपने सुझाव साझा किए।

AI Innovation Hub: बिहार के विकास का नया अध्याय बनेगा AI

बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार अब विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता राज्य को नई पहचान, नए अवसर और वैश्विक प्रतिस्पर्धा का मजबूत मंच प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत को इस परिवर्तन का सक्रिय भागीदार बनना चाहिए ताकि बिहार देश के अग्रणी नवाचार केंद्रों में शामिल हो सके।

उन्होंने कहा कि राज्य अब “Migration to Innovation” और “Brain Drain to Brain Gain” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। बिहार की युवा प्रतिभाएं अब केवल रोजगार तलाशने वाली नहीं, बल्कि रोजगार और अवसर सृजित करने वाली शक्ति बनेंगी।


Key Highlights:

  • पटना में Bihar AI Policy 2026 (Draft) पर स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन मीटिंग आयोजित

  • मंत्री नीतीश मिश्रा ने बिहार को AI आधारित नवाचार केंद्र बनाने की बात कही

  • Brain Drain to Brain Gain और Migration to Innovation पर दिया जोर

  • AI Research, Start-up Ecosystem, Data Centres और Cyber Security पर हुई चर्चा

  • Google India, Microsoft India, IIT Patna समेत कई संस्थानों ने दिए सुझाव


AI Innovation Hub: AI नीति में एक्सपोर्ट और ग्रीन एनर्जी को शामिल करने का सुझाव

मंत्री ने सुझाव दिया कि Bihar AI Policy 2026 को और व्यापक बनाते हुए उसमें Export Promotion और Green Energy को विशेष महत्व दिया जाए। उनका मानना है कि इससे बिहार तकनीक आधारित विकास, सतत औद्योगीकरण और वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

बैठक में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने Ease of Doing Business को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में बताया। उन्होंने कहा कि निवेशकों और उद्योगों के लिए नियमों को सरल बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है तथा सभी हितधारकों को सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा।

AI Innovation Hub:स्टार्टअप, रिसर्च और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष चर्चा

सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा कि नई एआई नीति राज्य में निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

परामर्श बैठक के दौरान AI Research, Start-up Ecosystem, Skill Development, छात्रों और शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम, Open Data Policy, Data Centres, Cyber Security, Responsible AI, Large Language Models (LLMs), Digital Infrastructure और AI आधारित उद्योगों में निवेश बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिभागियों ने नीति को सरल, व्यावहारिक और उद्योग-अनुकूल बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही बिहार को AI Innovation और Technology-led Growth के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कई सुझाव दिए गए।

बैठक में Google India, Microsoft India, IndiaAI Mission, NASSCOM, IIT Patna, C-DAC, NIELIT, Sarvam AI, BharatGPT और MithilaStack सहित कई संस्थानों के विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।


Highlights

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...