Bihar AI Summit 2026: एआई और Innovation Hub बनने की ओर बढ़ा बिहार, निवेशकों से की गई बड़ी अपील

पटना में बिहार एआई समिट 2026 का शुभारंभ हुआ। मंत्री नीतीश मिश्रा ने बिहार को एआई, स्टार्टअप और डिजिटल गवर्नेंस का उभरता केंद्र बताया।


Bihar AI Summit 2026 पटना: बिहार एआई समिट 2026 का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को ऊर्जा ऑडिटोरियम में हुआ। दो दिवसीय इस समिट में देशभर से नीति निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, एआई विशेषज्ञ, स्टार्टअप्स, शिक्षाविद और तकनीकी पेशेवर शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार अब केवल वर्कफोर्स उपलब्ध कराने वाला राज्य नहीं रहेगा, बल्कि इनोवेशन और टेक्नोलॉजी लीडरशिप का नया केंद्र बनकर उभरेगा।

Bihar AI Summit 2026:बिहार को एआई और डिजिटल विकास का केंद्र बनाने की तैयारी

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार तेजी से तकनीक आधारित प्रशासन, डिजिटल गवर्नेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार एआई समिट-2026 राज्य के डिजिटल भविष्य और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को नई दिशा देने वाली ऐतिहासिक पहल है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य एआई तकनीक की पहुंच हर नागरिक, हर गांव और हर युवा तक सुनिश्चित करना है। बिहार अब नवाचार, उद्यमिता और तकनीकी नेतृत्व के नए मॉडल के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।


Key Highlights

  • पटना में दो दिवसीय बिहार एआई समिट 2026 का शुभारंभ

  • देश-विदेश के बिहारवासियों से निवेश और नवाचार में भागीदारी की अपील

  • 100 से अधिक कंपनियां और 50 से ज्यादा विशेषज्ञ हुए शामिल

  • कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और साइबर सुरक्षा में एआई पर चर्चा

  • बिहार आईटी नीति-2024 और जीसीसी नीति-2026 पर जोर


Bihar AI Summit 2026:देश-विदेश के बिहारवासियों से निवेश की अपील

मंत्री ने देश और विदेश में रह रहे बिहार मूल के लोगों से अपील की कि वे राज्य के विकास, निवेश, नवाचार और तकनीकी संभावनाओं को मजबूत करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बिहार के पास प्रतिभाशाली युवा शक्ति, तेजी से विकसित होता इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत प्रशासनिक इच्छाशक्ति मौजूद है, जो इसे भविष्य का प्रमुख तकनीकी गंतव्य बना सकती है।

उन्होंने उद्योग जगत और निवेशकों को बिहार में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य में व्यापक बाजार क्षमता और तकनीकी विकास की अपार संभावनाएं हैं।

Bihar AI Summit 2026:100 से अधिक कंपनियां और 60 तकनीकी स्टॉल बने आकर्षण

समिट में 100 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं, जबकि 50 से ज्यादा विशेषज्ञ वक्ताओं के सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा 60 से अधिक तकनीकी स्टॉल कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं।

समिट के दौरान कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास, साइबर सुरक्षा, एमएसएमई, स्टार्टअप इकोसिस्टम और डिजिटल प्रशासन में एआई की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

मंत्री ने बिहार आईटी नीति 2024 और बिहार जीसीसी नीति 2026 का उल्लेख करते हुए कहा कि इन नीतियों के जरिए बिहार को उभरते आईटी निवेश गंतव्य और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर के नए केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे राज्य में उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी नौकरियों, स्टार्टअप विकास और बड़े निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...