Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार में शुरू हुआ पंचायत विकास दिवस, जानिए क्या होगा बदलाव

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने ‘पंचायत विकास दिवस’ कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम अब राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में हर महीने के आखिरी रविवार को आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य पंचायतों को गरीबी-मुक्त, स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है।

मुंगेर के टेटिया पंचायत से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने मुंगेर जिले के टेटिया बम्बर प्रखंड के टेटिया ग्राम पंचायत में इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भी सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल ग्रामीण विकास के लिए एक नया मंच प्रदान करेगी, जहां हर महीने पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण एक साथ बैठकर विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए ठोस निर्णय लेंगे।

हर महीने अलग थीम पर होगा पंचायत विकास दिवस

सरकार के अनुसार, पंचायत विकास दिवस हर महीने अलग-अलग थीम पर आयोजित किया जाएगा। पहले आयोजन की थीम ‘महिला हितैषी पंचायत’ रखी गई है। इसका उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष में 12 ऐसे अवसर मिलेंगे, जिनमें पंचायत स्तर पर योजनाओं की समीक्षा, समस्या समाधान और विकास की नई रूपरेखा तैयार की जाएगी। यह मॉडल सहयोग शिविरों की तर्ज पर कार्य करेगा, जिसमें लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाता है।

पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत विकास दिवस का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को गरीबी मुक्त, स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, जल प्रबंधन, सिंचाई, पेयजल, स्वच्छता, हरित विकास, सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। उन्होंने सांसदों, विधायकों, जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रतिनिधियों, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य और पंच सहित सभी जनप्रतिनिधियों से ग्राम सभाओं के माध्यम से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

महिला सशक्तिकरण और जीविका दीदियों पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पंचायत विकास दिवस की थीम ‘महिला हितैषी पंचायत’ रखी गई है। सरकार जीविका दीदियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। बड़ी संख्या में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

शिक्षा और स्वास्थ्य में बड़े बदलाव की योजना

मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर जोर देते हुए कहा कि सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इसके साथ ही 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की दिशा में कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करें और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी स्थानीय स्तर पर कर सकें। स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त से ऐसी व्यवस्था लागू करने की योजना है, जिससे अनुमंडल और जिला अस्पतालों में ही बेहतर इलाज सुनिश्चित हो सके और अनावश्यक रेफरल की समस्या खत्म हो।

केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए आवास, बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण विकास में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा की जगह विकसित भारत योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत 48 घंटे के भीतर कार्य अपलोड करना अनिवार्य होगा। इससे बिहार को आने वाले वर्षों में 50 से 70 हजार करोड़ रुपये का लाभ मिलने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा करोड़ों लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है, जबकि बिहार में पिछले 20 वर्षों में बड़ी संख्या में लोगों को आवास सुविधा मिली है।

आत्मनिर्भर पंचायत ही विकसित भारत की नींव

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के लिए आत्मनिर्भर पंचायत और आत्मनिर्भर गांव का होना जरूरी है। सरकार 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने के साथ सौर ऊर्जा आधारित प्रणाली विकसित करने पर भी काम कर रही है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

क्षेत्रीय विकास और जनभागीदारी पर जोर

मुंगेर इलाके में चल रहे विकास कार्यों का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जनता का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि लोगों के भरोसे और सहयोग से विकास की गति और तेज़ होगी। इस कार्यक्रम में गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, सांसद अरुण कुमार भारती और पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार समेत कई जन-प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा भारी! बिहार पुलिस ने 4 महीने में की बड़ी कार्रवाई

Bihar Tourism: AI से बदलेगा पर्यटन का अंदाज, 6.62 करोड़ पर्यटकों...

Bihar Tourism, पटना: बिहार की हजारों साल पुरानी विरासत अब आधुनिक तकनीक के साथ नए पर्यटन अनुभव में बदलने की तैयारी में है। धार्मिक...

Tamralipta Ultra Marathon: 75 KM दौड़ में प्रथम अमोल कांत मिश्रा...

पश्चिम बंगाल की Tamralipta Ultra Marathon में 75 किलोमीटर दौड़ 11 घंटे 29 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले अमोल कांत...

Mann Ki Baat 138th Episode: CM सम्राट चौधरी ने सुना पीएम...

Mann Ki Baat 138th Episode, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का लाइव प्रसारण रविवार को हुआ। बिहार...