Jharkhand Weather Update: अगले 5 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, वज्रपात से 5 की मौत

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय हो रहा है। अगले पांच दिनों तक बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है। वज्रपात से पांच लोगों की मौत हुई है।


Jharkhand Weather Update रांची: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब धीरे-धीरे सक्रिय होता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 30 जून और 1 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। इस बीच शनिवार और रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में वज्रपात की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। मौसम केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Jharkhand Weather Update: 30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 29 जून को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। 30 जून को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, वज्रपात और बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं उत्तर-पूर्वी झारखंड के कोडरमा और गिरिडीह समेत कुछ इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

एक जुलाई को पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां के अलावा रांची, बोकारो, खूंटी, रामगढ़ और धनबाद सहित मध्य झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।


Key Highlights

  • अगले पांच दिनों तक झारखंड में बारिश और वज्रपात की संभावना।

  • 30 जून और 1 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

  • अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के संकेत।

  • वज्रपात की घटनाओं में पांच लोगों की मौत।

  • देवघर के सिकटिया में सबसे अधिक 54 मिमी बारिश दर्ज।


Jharkhand Weather Update: सिकटिया में सबसे अधिक 54 मिमी बारिश, डालटनगंज रहा सबसे गर्म

रविवार को देवघर जिले के सिकटिया में सर्वाधिक 54.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कोलेबिरा में 40.2 मिमी, पपुनकी में 30.8 मिमी, नोआमुंडी में 23.6 मिमी, राजधनवार में 23.2 मिमी तथा पालकोट में 14.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। राजधानी रांची में भी छिटपुट बारिश हुई।

राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटनगंज में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रांची का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा।

Jharkhand Weather Update: वज्रपात से पांच लोगों की गई जान

लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र के सदाबे डुमरटोली गांव में रविवार को वज्रपात की चपेट में आने से विजय उरांव की ढाई वर्षीय पुत्री अंकिता उरांव की मौत हो गई।

गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के दुधवल गांव में शनिवार शाम वज्रपात से 18 वर्षीय शहबाज अंसारी और 12 वर्षीय फैजुन खातून की मौत हो गई। वहीं पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव और खरसावां क्षेत्र में भी वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला की जान चली गई।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े नहीं होने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : अचानक सैकड़ों की संख्या में लोग...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना के बिलौटी गांव में कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए युवक भरत तिवारी मामले को लेकर लगातार...

पटना के डालडा गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों की नुकसान,...

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना के डालडा गोदाम में भीषण आग लगी है जिसमें करोड़ों...

Jharkhand Liquor Scam: ईडी ने पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे...

झारखंड शराब घोटाला मामले में ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन जारी किया है। रांची स्थित...