पटना : पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास को खाली करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। आवास से घरेलू सामान के साथ-साथ बागवानी में लगे पेड़-पौधों को भी दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। 10 सर्कुलर रोड से अधिकांश सामान हटाया जा चुका है। कंप्यूटर, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, कपड़े और अन्य सामान एक पोलो रोड स्थित नए आवास में शिफ्ट किए गए हैं। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव अब पूरी तरह एक पोलो रोड में रहने लगे हैं।
राबड़ी देवी के नए आवास को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं
वहीं राबड़ी देवी के नए आवास को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वह किस आवास में शिफ्ट होंगी। 39 हार्डिंग रोड को लेकर तरह-तरह की स्थानीय चर्चाएं और दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। यह भी बताया जा रहा है कि उस आवास में कुछ निर्माण और रंग-रोगन का काम अभी पूरा नहीं हुआ है।


राबड़ी देवी के 39 हार्डिंग रोड के बजाय कौटिल्य नगर या एक पोलो रोड में रहने की भी चर्चा है
सूत्रों के अनुसार, राबड़ी देवी के 39 हार्डिंग रोड के बजाय कौटिल्य नगर या एक पोलो रोड में रहने की भी चर्चा है। लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पटना के 10 सर्कुलर रोड से शिफ्टिंग का काम लगातार जारी है। अधिकांश सामान हटाया जा चुका है और तेजस्वी यादव एक पोलो रोड में शिफ्ट हो चुके हैं। राबड़ी देवी के नए आवास को लेकर चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन अंतिम फैसला और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

यह भी देखें :
यह भी पढ़े : राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास के अंदर व बाहर लगे हटाए गए CCTV कैमरे
Highlights


















