महज चुनाव लड़ने की सनक नहीं, यह इलाके के पिछड़ेपन से जुझने का सपना है, 21 वर्षीय सौरव ने दाखिल किया नामांकन

21 वर्षीय सौरव ने दाखिल किया नामांकन

Chatra–महज 21 वर्ष की उम्र में सौरभ ने अपने इलाके से पिछड़ेपन का दूर करने का सपना देखा है और इसके लिए उसने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया है. सौरव ने कान्हाचट्टी जिला परिषद सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है और अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ उसने अपना नामांकन भी दाखिल करवा दिया है.

सौरव सिंह ने बताया कि यह चुनाव उनकी मजबूरी है, बचपन से इस इलाके के पिछड़ेपन देखा है.

आजादी के 75 वर्ष के बाद भी इस इलाके के लोगों को बुनियादी सुविधा भी मयस्सर नहीं है.

आज भी इलाके के लोग सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा की मुलभूत सुविधा से मरहूम है.

चुनाव दर चुनाव होते गए, लोगों ने हर किसी से बदलाव की उम्मीद पाली, लेकिन सिर्फ निराशा ही हाथ लगी.

चुनाव जीतने के बाद किसी ने इस इलाके की सुध नहीं ली.

इलाके की तस्वीर को बदलने की जद्दोजहद

आखिरकार यह निर्णय लिया कि यदि पिछड़ेपन की इस तस्वीर को बदलनी है,

तो अब युवाओं को ही इसमें अपनी भागीदारी निभानी होगी.

तब ही इस तस्वीर में कोई बदलाव हो सकेगा.

यह महज पंचायत चुनाव में भागीदारी और जीत का सवाल नहीं है, यह अपने इलाके की तस्वीर को बदलने की जिद्द है.

अपने इलाके की तस्वीर को बदलने की जद्दोजहद है.

रिपोर्ट- मुकेश सिंह 

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...