पांडव सेना का सरगना अपराधी संजय सिंह को STF ने धर दबोचा

पटना : बिहार के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की विशेष टीम को आज यानी 30 जून को बड़ी कामयाबी हासिह हुई है। पटना जिला के कुख्यात वांछित अपराधकर्मी, बिहार के टॉप कुख्यात अपराधियों कि सूची में शामिल व पांडव सेना का सरगना अपराधी संजय सिंह बिहटा रेलवे स्टेशन से धर दबोचा गया। कुख्यात संजय सिंह वक्त पुलिस की गिरफ्त में आया, जब वह अपने परिवार (पत्नी और बच्चों) के साथ दिल्ली से पटना आ रहा था। पुलिस को इसके विक्रमशिला एक्सप्रेस से पटना लौटने की जानकारी मिली थी।

दर्जनों मामलों के आरोपी है गिरफ्तारी आरोपी संजय

गिरफ्तार अभियुक्त संजय सिंह के द्वारा बिहार एवं अन्य राज्यों में दर्जनों हत्या, रंगदारी, नरसंहार, रंगदारी के लिए हत्या, अवैध खनन और भू- माफिया जैसी विभिन्न जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया है। साथ ही बिहटा थाना कांड संख्या 672/25 में एके-47 बरामदगी के कांड में वांछित था।

दिल्ली में बना रखा था ठिकाना

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संजय सिंह कुछ समय से परिवार के साथ दिल्ली में रह रहा था। वह किसी काम के सिलसिले में ट्रेन से अपने गांव नीमा लौट रहा था। पुलिस को इसके विक्रमशिला एक्सप्रेस से पटना आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और दिल्ली से ही इस पर नजर गड़ाए रखी। ट्रेन जैसे ही बिहटा स्टेशन पर रुकी पुलिस ने जीआरपी की मदद से उसे दबोच लिया।

संजय सिंह की पत्नी ने जारी किया Video मैसेज

इस मामले में कुख्यात संजय सिंह की पत्नी रीना देवी ने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने वीडियो के माध्यम से पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पति संजय सिंह के साथ किसी तरह की अनहोनी होने की आशंका जाहिर की।

Crimnal Sanjay Singh 1 22Scope News

कौन है संजय सिंह?

आपको बता दें कि 90 के दशक में जब बिहार में जातीय संघर्ष चरम पर था, तभी संजय सिंह ने अपना गैंग पांडव सेना बनाया था। इस गैंग के जरिए पहले तो संजय सिंह और उसके साथियों ने जातीय संघर्ष में कदम रखा। लेकिन बाद में ये एक क्रिमिनल गैंग बन गया। इलाके में आतंक का पर्याय बन चुका संजय सिंह एक बेहद शातिर और कुख्यात व्यक्तित्व का मालिक रहा है। इस कुख्यात का एक लंबा आपराधिक इतिहास है। इस पर पटना के पालीगंज और अरवल के थाने में हत्या, रंगदारी और लूट जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा कई और थानों में भी इसके ऊपर केस दर्ज हैं। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस संजय सिंह से पूछताछ कर उसके नेटवर्क की जानकारी खंगालने में जुटी है।

Crimnal Sanjay Singh 22Scope News

यह भी पढ़े : बख्तियारपुर में STF व जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

अतिक्रमण हटाने के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक ने पेट्रोल डालकर...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में पटना हाईकोर्ट के आदेश पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी...

Hul Diwas 2026: सीएम हेमंत सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को...

Hul Diwas 2026: रांची में हूल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहादुर शहीदों सिदो और कान्हू को श्रद्धांजलि दी और उनके...

Deoghar Double Murder Case: मां और 14 वर्षीय बेटे की हत्या...

Deoghar Double Murder Case: देवघर ज़िले के सोनारायठाढ़ी पुलिस स्टेशन इलाके में सोमवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई...