श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने नमामि गंगे घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व भव्य आयोजन की तैयारियों का लिया जायजा

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, सीनियर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव, सिटी एसपी अतुलेश झा, सुल्तानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल समेत पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी, पथ निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, नगर परिषद और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट का निरीक्षण किया।

इस वर्ष का श्रावणी मेला पहले की तुलना में अधिक भव्य और आकर्षक होगा – DM अलंकृता पांडे

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने बताया कि इस वर्ष का श्रावणी मेला पहले की तुलना में अधिक भव्य और आकर्षक होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नमामि गंगे घाट, कांवरिया पथ और पूरे मेला क्षेत्र में बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र में लेजर शो और ड्रोन शो का भी आयोजन होगा, जिससे श्रद्धालुओं को एक नया और यादगार अनुभव मिलेगा।

Bha DM 1 3 22Scope News

Bha DM 2 2 22Scope News

नमामि गंगे घाट से लेकर भागलपुर जिले में पड़ने वाले कांवरिया पथ तक 9 से 12 अस्थायी थाना स्थापित किए जाएंगे – सीनियर SSP प्रमोद कुमार यादव

वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीनियर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि नमामि गंगे घाट से लेकर भागलपुर जिले में पड़ने वाले कांवरिया पथ तक नौ से 12 अस्थायी थाना स्थापित किए जाएंगे। मेले के दौरान घुड़सवार दस्ता, बाइक पेट्रोलिंग और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। सभी अस्थायी थाने लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर बनाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को त्वरित सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराई जा सके। जिला प्रशासन का कहना है कि इस बार श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Bha DM 3 2 22Scope News

Bha DM 4 3 22Scope News

यह भी पढ़े : श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर पर्यटन सचिव ने की समीक्षा बैठक

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Jio Satellite Connectivity: 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन से कनेक्टिविटी...

Jio Satellite Connectivity, रांची: देश में मोबाइल नेटवर्क और फाइबर कनेक्टिविटी के विस्तार के बाद अब जियो की नजर अंतरिक्ष आधारित नेटवर्क पर है।...

India West Indies 2nd T20: दूसरे मुकाबले से पहले JSCA पहुंचे...

India West Indies 2nd T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के...

Hemant Soren News: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा शुरू, पैतृक गांव...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा रांची से शुरू हो गई है। पार्थिव शरीर पैतृक गांव नेमरा ले जाया गया,...