शादी से पहले मातम, बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, फिर खुद भी दे दी जान

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के आलमनगर नगर पंचायत के वार्ड-14 में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बड़े भाई ने सो रहे छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके तुरंत बाद उसी हथियार से खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान किराना व्यवसायी नवल के बड़े पुत्र पंकज व छोटे पुत्र छोटू के रूप में हुई है

मृतकों की पहचान किराना व्यवसायी नवल किशोर भगत के बड़े पुत्र पंकज कुमार (35) और छोटे पुत्र छोटू कुमार (28) के रूप में हुई है। दोनों भाई घर में साथ सो रहे थे। बताया जाता है कि पंकज ने पहले छोटे भाई की कनपटी में देसी कट्टे से गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

Madhepura Hatya 1 1 22Scope News

आलमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची व घटनास्थल से खून से सना देसी कट्टा बरामद किया

सूचना मिलते ही आलमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खून से सना देसी कट्टा बरामद किया। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। परिजनों के अनुसार, छोटू की शादी आठ जुलाई को होनी थी और 28 जून को उसका तिलक-फलदान संपन्न हुआ था। शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

Madhepura Hatya 2 22Scope News

पंकज का व्यवहार पिछले कुछ समय से असामान्य था – ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि पंकज का व्यवहार पिछले कुछ समय से असामान्य था। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार भी मौके पर पहुंच कर मृतक के पिता से पूछताछ की।

Madhepura Hatya 22Scope News

यह भी पढ़े : परैया थाना से फरार बाल कैदी की रेल पटरी पर मिली क्षत-विक्षत लाश, इलाके में तनाव

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saran Flood Relief: बिहार के सारण में बाढ़ राहत के लिए...

Saran Flood Relief: बिहार के सारण जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। 2...

Giridih Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर गिरिडीह में स्वच्छता और जनसेवा...

Giridih Gandhi Jayanti: जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।...

Lal Bahadur Shastri Jayanti Patna: पटना में लाल बहादुर शास्त्री की...

Lal Bahadur Shastri Jayanti Patna: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को पटना...