मास्टर चाबी से उड़ाते थे बाइक, शराब कारोबारियों तक पहुंचाते थे चोरी के वाहन, गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संगठित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। हसुआहां गांव में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल, मास्टर चाबी, बाइक के खुले पार्ट्स और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार चोर जिले के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करते थे। चोरी की मोटरसाइकिलों को शराब कारोबारियों सहित अन्य लोगों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे।

आरोपियों में श्यामबाबू, सुखल, खलीफा और राहुल शामिल हैं

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में श्यामबाबू कुमार, सुखल मुखिया, खलीफा मुखिया और राहुल कुमार शामिल हैं। छापेमारी के दौरान श्यामबाबू कुमार के घर से बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर बाइक और मास्टर चाबी, सुखल मुखिया के घर से नंबर प्लेट घिसी हुई हीरो होंडा बाइक और खलीफा मुखिया के घर से तीन चोरी की मोटरसाइकिल, उनके पार्ट्स और उपकरण बरामद किए गए।

Motihari Police 1 22Scope News

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जिले के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करते थे

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जिले के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करते थे। चोरी की मोटरसाइकिलों को शराब कारोबारियों सहित अन्य लोगों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Motihari Police 2 22Scope News

गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों के बारे में भी जांच जारी है – सदर-2 SDPO जितेश पांडे

इस मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 424/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों के बारे में भी जांच जारी है। इस मामले को लेकर सदर-2 एसपडीपीओ जितेश पांडे ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

Motihari Police 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Koderma News: 3 हजार छात्रों के लिए सिर्फ 10 शिक्षक, सतगावां...

 कोडरमा के सतगावां में 3 हजार विद्यार्थियों के लिए महज 10 शिक्षक होने का दावा करते हुए छात्र सड़क पर उतरे। शिक्षकों की कमी...

Bihar Paddy Procurement: 1 नवंबर से धान खरीद, लापरवाही पर होगी...

Bihar Paddy Procurement, पटना: बिहार में आगामी धान अधिप्राप्ति को लेकर सहकारिता विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव...

Bihar Flood Farmers Relief: बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए केंद्र से...

Bihar Flood Farmers Relief, पटना: बिहार में बाढ़ और अत्यधिक बारिश से प्रभावित किसानों के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से विशेष पैकेज और...