सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में CSP संचालक से लूट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटकांड के मुख्य आरोपी फेंकन महतो का हाफ एनकाउंटर किया है। बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लूटकांड को अंजाम देने वाले अपराधी फिर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले हैं। जिस सूचना पर जिला पुलिस एक्शन में आई और सीतामढ़ी के रेवासी में फेंकन महतो नामक अपराधी का पीछा किया।
भाग रहे अपराधी ने पुलिस पर 3 राउंड फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई
आपको बता दें कि भाग रहे अपराधी ने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जो गोली अपराधी के पैर में लगी। वहीं पुलिस ने कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से दो देशी पिस्तौल, एक पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के गोली से घायल अपराधी को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है
पुलिस के गोली से घायल अपराधी को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के इस पूरे आपरेशन में फेंकन महतो के अलावा चंदन कुमार, लड्डू कुमार, अविनाश कुमार और कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार सभी अपराधी सीतामढ़ी और शिवहर जिले के रहने वाले है। पुलिस ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह था जो लगातार लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहा था।

यह भी पढ़े : पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में की बड़ी कार्रवाई, 2 अपराधियों का किया हाफ एनकाउंटर
अमित कुमार की रिपोर्ट
Highlights


















