संजय सरावगी ने कहा- राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी का योगदान सदैव प्रेरणादायी

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार प्रदेश कार्यालय में आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद् एवं भारत की अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने डॉ. मुखर्जी के स्मृतिचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन राष्ट्रहित, राष्ट्रीय स्वाभिमान और जनसेवा का अद्भुत उदाहरण है, जो आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे का डॉ. मुखर्जी का अडिग संकल्प राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक था। उन्होंने देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जिसे राष्ट्र सदैव कृतज्ञता के साथ याद रखेगा।

Bihar BJP 1 22Scope News

संजय सरावगी ने कहा- PM मोदी के नेतृत्व में आज देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है

संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनका दूरदर्शी चिंतन और ‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’ का सिद्धांत आज ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को निरंतर शक्ति और दिशा प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने व राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Bihar BJP 22Scope News

यह भी पढ़े : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : MP संजय झा ने कहा- भारी बहुमत से जीतेगी BJP, लोकतंत्र में सबको लड़ने का अधिकार

बांकीपुर उपचुनाव : RJD ने घोषित किया उम्मीदवार, महागठबंधन में बढ़ी...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा चल रही है। इस बीच महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

Dhanbad News: धनबाद पहुंचते ही IG ने क्यों बुलाई बड़ी समीक्षा...

Dhanbad News: बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेंद्र कुमार सिन्हा सोमवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न...

पत्नी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार,...

भागलपुर : भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के...