छत पर काम कर रहे अधेड़ की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

कैमूर : कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र के ठकुरहट गांव में दर्दनाक हादसे में छत पर काम कर रहे कन्हैया पासवान की 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग कई बार की गई थी – मृतक के भाई

मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग कई बार की गई थी, लेकिन बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Kaimur Maut 1 22Scope News

घटना के बाद पूर्व नगर परिषद सभापति विकास तिवारी ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और बिजली लाइन हटाने की मांग की

घटना के बाद पूर्व नगर परिषद सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और बिजली लाइन हटाने की मांग की। वहीं विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक के आश्रितों को चार लाख रुपए की सहायता राशि देने और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

Kaimur Maut 2 22Scope News

Kaimur Maut 3 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना जंक्शन के पास बवाल, युवक के अपहरण के विरोध में सड़क जाम

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

रंजीत यादव ने मांझी को बताया ‘शिखंडी’, कहा- अपने ही बेटा,...

गयाजी : बिहार की राजनीति में शब्दों की मर्यादा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अतरी के पूर्व राजद विधायक रंजीत यादव...

Jamshedpur Congress Protest: आखिर क्यों घेरा गया जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय?...

Jamshedpur Congress Protest: मंगलवार को जुगसलाई इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुनियादी नागरिक सुविधाओं की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर परिषद कार्यालय...

जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के बीच PMCH अस्पताल के सुपरिटेंडेंट ने...

पटना : राजधानी के पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) में जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के बीच अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. राजीव कुमार सिंह...