Advertisment

पटना जंक्शन के पास बवाल, युवक के अपहरण के विरोध में सड़क जाम

पटना : बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना जंक्शन के समीप करबीगहिया स्टेशन इलाके में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी 32 वर्षीय बंटी नामक युवक के कथित अपहरण के विरोध में आगजनी और नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

बंटी नाम के युवक का सोमवार को पटना जंक्शन क्षेत्र से कथित रूप से अपहरण कर लिया गया – स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बंटी नाम के 32 वर्षीय युवक का सोमवार को पटना जंक्शन क्षेत्र से कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बंटी लंबे समय से इलाके में कथित देह व्यापार के खिलाफ आवाज उठा रहा था। इसी कारण उसका अपहरण किया गया।

Patna Junction 1 22Scope News

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि करबीगहिया स्टेशन और पटना जंक्शन के आसपास लंबे समय से कथित देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है, जिससे स्थानीय परिवारों को सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस कारण इलाके की छवि खराब हुई है और कई परिवारों को वैवाहिक संबंधों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Patna Junction 2 22Scope News

अवैध गतिविधि में शामिल कुछ लोगों को प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है – प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि इस अवैध गतिविधि में शामिल कुछ लोगों को प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। उनका दावा है कि उन्होंने मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। साथ ही एक व्यक्ति रोहित पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।

Patna Junction 3 22Scope News

सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने व स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। फिलहाल बंटी की तलाश जारी है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। अपहरण और अन्य आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन का पक्ष सामने आने का इंतजार है।

Patna Junction 4 22Scope News

यह भी पढ़े : दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक अपराधी बेगूसराय से गिरफ्तार

Chumba PCC Road Construction: मुखिया की पहल रंग लाई, उपायुक्त के...

Chumba PCC Road Construction: मांडू प्रखंड के ग्राम पंचायत मंझला चुम्बा में उच्च विद्यालय चुम्बा से सरना स्थल तक PCC पथ निर्माण को लेकर प्रक्रिया...

BSL Coal Dust Injection System: बोकारो स्टील प्लांट ने रचा नया...

BSL Coal Dust Injection System: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने तकनीकी दक्षता और स्वदेशी इंजीनियरिंग क्षमता का प्रदर्शन करते हुए कोल डस्ट इंजेक्शन (CDI)...

Dumri Panchayat Organic Fertilizer: पश्चिम चंपारण की डुमरी पंचायत बनी मिसाल,...

Dumri Panchayat Organic Fertilizer: पश्चिमी चंपारण ज़िले की डुमरी ग्राम पंचायत ने ठोस और तरल कचरा प्रबंधन पहल के ज़रिए आत्मनिर्भरता का एक बेहतरीन...