बाल विवाह की आड़ में मानव तस्करी का प्रयास विफल

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के रक्सौल में बाल विवाह की आड़ में मानव तस्करी के एक बड़े प्रयास को संयुक्त टीम ने नाकाम कर दिया। कार्रवाई के दौरान राजस्थान से आए दूल्हे समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को संरक्षण में लिया गया। गुप्त सूचना पर अंचल कार्यालय, हरैया थाना, मानव तस्करी रोधी इकाई, एसएसबी 47वीं वाहिनी, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर और अन्य संस्थाओं की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

जांच में पता चला कि 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी 35 वर्षीय राजस्थान निवासी व्यक्ति से कराई जा रही थी

आपको बता दें कि जांच में पता चला कि 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी 35 वर्षीय राजस्थान निवासी व्यक्ति से कराई जा रही थी। काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने बताया कि परिवार पर दबाव बनाकर शादी कराई जा रही थी और उसकी सौतेली मां को पैसे व सामान का लालच दिया गया था।

Motihari Police 1 2 22Scope News

टीम ने रक्सौल के एक होटल से 4 लोगों को हिरासत में लिया

टीम ने रक्सौल के एक होटल से चार लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दूल्हा लड़की और उसके परिवार की बुनियादी जानकारी तक नहीं बता सका। मामले में बाल विवाह निषेध अधिनियम और मानव तस्करी से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Motihari Police 5 22Scope News

यह भी पढ़े : जाली नोट के बड़े रैकेट का खुलासा, अवैध सामान के साथ एक करोड़ से ज्यादा जब्त, 2 गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...