SSB व रक्सौल पुलिस ने मानव तस्करी के बड़े रैकेट को पकड़ा, दबोचे गए 7

मोतिहारी : एसएसबी और रक्सौल पुलिस ने नेपाल-भारत बॉर्डर पर मानव तस्करी के बड़े रैकेट को पकड़ा है। एसएसबी की 47वीं बटालियन ने रक्सौल इलाके में स्कॉर्पियो से नेपाल से दो लड़कियों को यूपी ले जा रहे थे। जिसमें एसएसबी और रक्सौल पुलिस ने मिलकर सात मानव तस्कर को दबोच लिया है। बता दें कि यह मानव तस्कर नेपाल से दो लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर यूपी ले जा रहे थे।

तस्कर पहले तो लड़की को अपना रिश्तेदार बताया, कड़ाई के बाद जुल्म कबूल किया

वहीं व्हाट्सएप से पहले ही फोटो और अन्य जानकारी उपलब्ध कराई उसके बाद ऑनलाइन पैसे मंगवाया। स्कॉर्पियो गाड़ी से दो लड़की को तस्करी कर रहे थे। तभी एसएसबी की नजर गई। पहले तो तस्करों ने लड़की को अपना रिश्तेदार बताया लेकिन कड़ाई से पूछने के बाद इनलोगों ने यह कबूल किया है कि वह लड़कियों को बेचने का काम करते थे। देश-विदेश में उनके रैकेट फैले हैं। वैसे स्थिति में एसएसबी ने रक्सौल थाने को सौंप दिया है। इस तस्कर गिरोह में दो महिला के साथ पांच पुरुष भी शामिल हैं। जो लड़कियों को बहला फुसलाकर शादी और नौकरी का झांसा देकर लोग लड़कियों को तस्करी कर बेचते थे।

यह भी पढ़े : मोतिहारी में शराब माफिया और पुलिस के बीच हुई जमकर धक्का-मुक्की

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...