बक्सर : बक्सर जिले में बिहार राज्य विद्युत विभाग में कार्यरत मानव बल कर्मियों ने आर्थिक, श्रम और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। विद्युत मानव बल संगठन बिहार के सचिव असलम इराकी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वर्षों से श्रमिकों से 12 घंटे से अधिक कार्य लिया जा रहा है, लेकिन उचित वेतन, ओवरटाइम और अन्य वैधानिक सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।
विभाग में शिफ्ट आधारित व्यवस्था नहीं होने से मानव बल और एसबीओ कर्मियों से दिन-रात लगातार काम कराया जा रहा है – सचिव असलम इराकी
सचिव असलम इराकी ने बताया कि विभाग में शिफ्ट आधारित व्यवस्था नहीं होने से मानव बल और एसबीओ कर्मियों से दिन-रात लगातार काम कराया जा रहा है। इससे कर्मियों पर अत्यधिक मानसिक और शारीरिक दबाव है। फील्ड में नियमित लाइनमैन की अनुपस्थिति के कारण मानव बल कर्मियों से अकेले जोखिमपूर्ण कार्य कराया जा रहा है, जिससे दुर्घटना और मृत्यु की आशंका बनी रहती है।

मांगे नहीं मानी गईं तो 17 अगस्त 2026 बिहार के समस्त विद्युत मानव बल कर्मी प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक अवकाश लेंगे
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो 17 अगस्त 2026 से बिहार के समस्त विद्युत मानव बल कर्मी प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक अवकाश लेंगे और केवल आठ घंटे की निर्धारित ड्यूटी करेंगे। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन भी किया जाएगा।
बक्सर सहित पूरे बिहार में बिजली व्यवस्था पर इस आंदोलन का असर पड़ने की संभावना से आम उपभोक्ताओं में चिंता है
विद्युत मानव बल बिहार ने राज्य सरकार, एसबीपीडीसीएल, श्रम विभाग और जिला प्रशासन से श्रमिकों के हित और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। बक्सर सहित पूरे बिहार में बिजली व्यवस्था पर इस आंदोलन का असर पड़ने की संभावना से आम उपभोक्ताओं में चिंता है।

यह भी पढ़े : SP ने आधी रात ढाका व चिरैया थाना का किया औचक निरीक्षण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
धीरज कुमार की रिपोर्ट
Highlights


















