मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया जायजा

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने उस चीनी मिल के कामकाज को देखने के साथ ही गन्ना विकास गतिविधियों का निरीक्षण किया। मिल में पहुंचने पर प्रबंध निदेशक श्री कुणाल यादव ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री ने गन्ना किसानों के हित में बिहार सरकार द्वारा दी जा रही गन्ना मूल्य सब्सिडी की सराहना की और कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

मंत्री को पंजाब सरकार द्वारा गन्ना किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में वहां के संबंधित अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई

किसानों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान मंत्री संजय पासवान को पंजाब सरकार द्वारा गन्ना किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में वहां के संबंधित अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। इसके साथ ही, मिल के प्रबंध निदेशक श्री कुणाल यादव ने इंडियन सुक्रोज लिमिटेड, मुकेरियन द्वारा गन्ना किसानों को प्रदान की जा रही सुविधाओं, सेवाओं और विकासोन्मुखी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मंत्री संजय पासवान ने चीनी मिल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की

मंत्री संजय पासवान ने चीनी मिल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की और मिल के संचालन, गन्ना विकास और गन्ना खेती के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समस्याओं के समय पर और प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। इस मौके पर चीनी मिल के प्रबंध निदेशक, वरिष्ठ अधिकारी, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय गन्ना किसान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा 25 हजार का संबल

Nirsa Murder Case: धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात! घर...

Nirsa Murder Case: धनबाद ज़िले के निरसा थाना क्षेत्र में आने वाली साहेबगंज बस्ती में मंगलवार सुबह-सुबह हत्या की एक चौंकाने वाली घटना हुई।...

Rajeev Mishra Suicide Case: सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर पहली...

Rajeev Mishra Suicide Case: विजय टॉकीज़ के मालिक स्वर्गीय राजीव मिश्रा की आत्महत्या के मामले में सांसद ढुलू महतो के बयान के बाद, मृतक के...

Jamtara Damaged Road: जामताड़ा की इस सड़क ने बढ़ाई मुश्किलें! स्कूल...

Jamtara Damaged Road: करमाटाड़ ब्लॉक में सतुवाटांड़ और निमाडीह गांवों को जोड़ने वाली सड़क लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर खराब हो गई है।...