पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केले की खेप में छिपाकर ले जाई जा रही बीयर बरामद, चालक गिरफ्तार

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र में मद्य निषेध कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद की है। यह कार्रवाई 16 जुलाई 2026 को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस ने जियो पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़े एक सफेद रंग के पिकअप बोलेरो वाहन को घेरकर उसकी तलाशी ली

सूचना मिलते ही मरांची थाना पुलिस ने जियो पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़े एक सफेद रंग के पिकअप बोलेरो वाहन को घेरकर उसकी तलाशी ली। प्रथम दृष्टया वाहन में कच्चे केले लदे हुए दिखाई दिए, लेकिन जब पुलिस ने केले की खेप हटाकर गहन जांच की तो उसके नीचे बड़ी मात्रा में किंगफिशर स्ट्रॉन्ग क्लासिक प्रीमियम बीयर छिपाकर रखी गई थी।

Barh Police 1 1 22Scope News

पुलिस ने मौके से वाहन चालक जसकरण जोशी पश्चिम बर्धमान से गिरफ्तार किया गया

पुलिस ने मौके से वाहन चालक जसकरण जोशी (21 वर्ष) पश्चिम बर्धमान से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने पिकअप बोलेरो (रजिस्ट्रेशन संख्या WB-37H-0958), एक सिल्वर रंग का ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल, किंगफिशर स्ट्रॉन्ग क्लासिक प्रीमियम बीयर के 141 कार्टन, जिनमें कुल 3,384 बोतलें और लगभग 1,692 लीटर बीयर बरामद की। बाढ़ एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी दी।

Barh Police 2 22Scope News

प्रारंभिक जांच में शराब की खेप को केले के नीचे छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में शराब की खेप को केले के नीचे छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। बरामद शराब के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य तस्करों और नेटवर्क का पता लगाने के लिए छापेमारी जारी है। मरांची थाना पुलिस की इस कार्रवाई को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है व पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

Barh Police 22Scope News

यह भी पढ़े : सिवान जंक्शन पर RPF-CPDS की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Durand Cup Ranchi: पहली बार रांची पहुंचा 135वें डूरंड कप का...

Durand Cup Ranchi: भारत के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट, डूरंड कप के 135वें एडिशन का ट्रॉफी टूर शनिवार को पहली बार रांची पहुंचा। इसके साथ...

Chatra Brown Sugar Arrested: NTPC गेट के पास चल रहा था...

Chatra Brown Sugar Arrested: ज़िले के टंडवा थाना क्षेत्र में ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।...

100 PM ई-बसें इस महीने अंत तक पहुंचेंगी पटना

पटना : बिहार में पर्यावरण अनुकूल और इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन को गति मिलने जा रही है। इस महीने के अंत तक लगभग 100 पीएम...