हथियारबंद चोरों ने एक लड्डू व्यापारी के घर की चोरी, किराएदार महिला पर चलायी गोली, बाल-बाल बची

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी शहर में शनिवार तड़के हथियारबंद चोरों ने एक लड्डू व्यवसायी के घर को निशाना बनाते हुए करीब सात लाख रुपए नकद और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी का विरोध करने पर किराएदार महिला पर फायरिंग की गई, जिसमें वह बाल-बाल बच गई। शेरघाटी शहर के नई बाजार स्थित पावर ग्रिड के समीप शनिवार तड़के करीब सवा तीन बजे हथियारबंद चोरों ने एक लड्डू व्यवसायी के घर की खिड़की काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर से करीब सात लाख रुपए नकद समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

विरोध करने पर महिला पर की फायरिंग

पीड़ित व्यवसायी किशोर कुमार ने बताया कि घटना के समय बारिश हो रही थी। उनकी किराएदार कविता देवी बाहर सूख रहे कपड़े लेने निकलीं तो उन्होंने खिड़की के पास दो संदिग्ध लोगों को देखा। शोर मचाने और चोरों को रोकने की कोशिश के दौरान बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके बाजू को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर हादसे से बच गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले, जिसके बाद चोर मौके से फरार हो गए।

Gaya Chori 1 22Scope News

सूचना मिलते ही जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना सुबह करीब 3:45 बजे शेरघाटी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घायल महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Gaya Chori 2 22Scope News

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि नई बाजार, नूतन नगर और आसपास के इलाकों में पिछले एक महीने से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। चोर कभी खिड़की काटकर तो कभी दरवाजा तोड़कर घरों में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि अबतक किसी बड़े गिरोह का खुलासा नहीं हो सका है, जिससे पुलिस की रात्रि गश्त और कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

Gaya Chori 3 22Scope News

पहले भी कई घर बन चुके हैं निशाना

स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे पहले रवि सिंह के घर से करीब 25 लाख रुपए के आभूषण चोरी हो चुके हैं। इसके अलावा ब्लॉक के पास अर्जुन साव, वीरेंद्र साव सहित आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कई अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया गया है।

Gaya Chori 4 22Scope News

गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

घटना से आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। उनका कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।

Gaya Chori 22Scope News

पुलिस ने जांच का दिया भरोसा

शेरघाटी थाना के पदाधिकारी संतोष राम ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : शादी के बाद दुल्हन फरार, मंदिर में साथ सात फेरे लिए सिंदूर लगाया, कुछ घंटे बाद कैश-गहने लेकर भागी, गाजियाबाद से आया था दूल्हा

आशीष कुमार की रिपोर्ट

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...

Sariya Football Tournament: सरिया में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, गिरिडीह ने...

Sariya Football Tournament: सरिया हाई स्कूल मैदान में सोमवार को राज्यस्तरीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। नेता जी सुभाष चंद्र बोस क्लब,...