अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कट्टा-मैगजीन व 5 जिंदा कारतूस बरामद

फुलवारीशरीफ : पटना जिले के फुलवारीशरीफ थाना अंतर्गत जानीपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की थी। पुलिस के अनुसार, युवक किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। उसके घर से तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा (पिस्टल), एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस बरामद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद सभी सामानों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

फुलवारीशरीफ SDPO सुशील कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया

पुलिस को बग्गा टोला स्थित युवक के घर में अवैध हथियार छिपाने और अप्रिय घटना की योजना बनाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए फुलवारीशरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 20 वर्षीय युवक त्रिदेवा कुमार उर्फ सिसकी यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Naubatpur Police 1 2 22Scope News

आरोपी के खिलाफ जानीपुर थाना में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है

आरोपी के खिलाफ जानीपुर थाना में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फुलवारीशरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि हथियार के स्रोत, उसके इस्तेमाल के उद्देश्य और किसी आपराधिक गिरोह से उसके संबंध का पता लगाया जा सके।

Naubatpur Police 2 1 22Scope News

पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। साथ ही उसके मोबाइल फोन की जांच की जा रही है, ताकि उसके संपर्क में रहे लोगों और किसी आपराधिक साजिश में उसकी संभावित भूमिका का पता चल सके। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Naubatpur Police 3 22Scope News

यह भी पढ़े : चेसी गांव में दर्दनाक हादसा, आहर में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...