Advertisment

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

गयाजी : गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के कुजेशर पंचायत स्थित कसाई टोला में 35 वर्षीय दिव्यांग युवक राजदेव भारती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी ने दो लोगों पर हत्या का संदेह जताया है।

घटना से एक दिन पहले दो लोग मृतक के घर पहुंचे थे और वहां शराब पी थी

बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले दो लोग मृतक के घर पहुंचे थे और वहां शराब पी थी। अगले दिन एक व्यक्ति अपनी बाइक की चाबी लेने दोबारा पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने प्रेसवार्ता करके जानकारी दी।

Gaya Maut 1 1 22Scope News

मामला शराब पीने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा हो सकता है – ग्रामीण SP दिव्यांजलि जायसवाल

स्थानीय लोगों के अनुसार, मामला शराब पीने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Gaya Maut 5 22Scope News

यह भी पढ़े : मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, थानाध्यक्ष की हालत गंभीर

आशीष कुमार की रिपोर्ट

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी, मतदान केंद्रों...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए प्रसासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। कल यानी...

मोतिहारी में परीक्षा के दौरान ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, चप्पल में छिपाकर...

मोतिहारी : मोतिहारी में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने...

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है।...