Advertisment

श्रावणी मेला 2026 : बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर को लेकर प्रशासन अलर्ट, पहली बार अरघा सिस्टम से होगा जलार्पण

बांका : श्रावणी मेला 2026 को लेकर अमरपुर के प्रसिद्ध बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बांका जिला के अमरपुर के सुप्रसिद्ध बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

BDO, CO और SHO ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन, अंचलाधिकारी आकाशदीप सिन्हा और थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पार्किंग व्यवस्था का अवलोकन किया और मंदिर समिति को परिसर के बाहर हुए अतिक्रमण को हटाकर श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए तीन लेयर बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया।

Banka Mela 1 22Scope News

मंदिर समिति ने कहा- इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहली बार अरघा सिस्टम के माध्यम से भगवान शिव का जलाभिषेक कराया जाएगा

मंदिर समिति ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहली बार अरघा सिस्टम के माध्यम से भगवान शिव का जलाभिषेक कराया जाएगा, जिससे भीड़ प्रबंधन में भी आसानी होगी। मेले की सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम, व्यापक स्तर पर सीसीटीवी कैमरे और निगरानी हेतु ऊंचे मंच की व्यवस्था की जाएगी। पार्किंग स्थल के आगे वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।

Banka Mela 2 22Scope News

पुल पर मजबूत बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, निकासी मार्ग और महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी शौचालय की भी व्यवस्था की जा रही है

इसके अलावा पुल पर मजबूत बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, निकासी मार्ग और महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी शौचालय की भी व्यवस्था की जा रही है। अंचलाधिकारी आकाशदीप सिन्हा ने मंदिर समिति को 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित करने की सलाह दी, जहां एक कर्मी की प्रतिनियुक्ति कर पूरे मेले की लगातार निगरानी की जाएगी।

Banka Mela 3 1 22Scope News

Banka Mela 4 22Scope News

यह भी पढ़े : श्रावणी मेला की तैयारियों का DM ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

दीपक कुमार की रिपोर्ट

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी, मतदान केंद्रों...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए प्रसासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। कल यानी...

मोतिहारी में परीक्षा के दौरान ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, चप्पल में छिपाकर...

मोतिहारी : मोतिहारी में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने...

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है।...