श्रावणी मेला की तैयारियों का DM ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

भागलपुर : भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज कुछ दिन शेष हैं। मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अजगैविनाथ मंदिर, गंगा घाट, नमामि गंगे घाट, प्रस्तावित उद्घाटन स्थल और हेलिपैड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी संबंधित विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

DM अलंकृता पांडेय ने कहा- श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है

जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने कहा कि श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पेयजल, बिजली, शौचालय, ठहरने की व्यवस्था, पार्किंग, साफ-सफाई और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने पुलिस और महिला पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के भी निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा कि श्रावणी मेला को लेकर सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Bha DM 1 22Scope News

Bha DM 2 22Scope News

Bha DM 3 22Scope News

उद्घाटन समारोह को लेकर DM ने कहा- समय आने पर इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी

उद्घाटन समारोह को लेकर डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा कि समय आने पर इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसएसपी प्रमोद कुमार यादव, डीएसपी नवनीत कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, सीओ रमण कुमार सहित जिला एवं प्रखंड के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Bha DM 4 22Scope News

Bha DM 5 22Scope News

यह भी पढ़े : मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने श्रावणी मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजीव रंजन की रिपोर्ट

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...