Advertisment

मोतिहारी में परीक्षा के दौरान ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, चप्पल में छिपाकर लाया था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

मोतिहारी : मोतिहारी में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचार मुक्त बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। इसी बीच जांच के दौरान एक अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के सहारे नकल करने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेतिया निवासी अविनाश कुमार के रूप में हुई है

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेतिया निवासी अविनाश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें एलएनडी कॉलेज भी शामिल था। परीक्षा के दौरान सदर एसडीओ अरुण कुमार और सदर डीएसपी दिलीप कुमार विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी क्रम में जब वे एलएनडी कॉलेज पहुंचे और परीक्षा कक्षों का जायजा ले रहे थे, तभी एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

Motihari SP 1 2 22Scope News

अधिकारियों के निर्देश पर जब उसकी तलाशी ली गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ

अधिकारियों के निर्देश पर जब उसकी तलाशी ली गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। तलाशी के दौरान पाया गया कि अभ्यर्थी अपने चप्पल में अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर परीक्षा दे रहा था। डिवाइस के जरिए बाहर से उसे उत्तर उपलब्ध कराए जा रहे थे। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं।

Motihari SP 2 3 22Scope News

आरोपी अविनाश ने स्वीकार किया है कि उसने नकल करने का यह तरीका YouTube पर वीडियो देखकर सीखा था – SP स्वर्ण प्रभात

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि आरोपी अविनाश कुमार ने स्वीकार किया है कि उसने नकल करने का यह तरीका यूट्यूब पर वीडियो देखकर सीखा था। उसने बताया कि उसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से यह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मंगाया था। इतना ही नहीं, उसने पूरी तैयारी इस तरह की थी कि यदि परीक्षा केंद्र पर जैमर लगा हो, तब भी वह बाहरी नेटवर्क से कनेक्ट होकर जानकारी प्राप्त कर सके।

Motihari SP 3 2 22Scope News

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उसने डिवाइस लगे चप्पल को बाउंड्री के अंदर फेंक दिया था व खुद नंगे पांव केंद्र में प्रवेश किया – अविनाश

अविनाश ने यह भी बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उसने डिवाइस लगे चप्पल को बाउंड्री के अंदर फेंक दिया था और खुद नंगे पांव केंद्र में प्रवेश किया, ताकि जांच के दौरान किसी को उस पर शक न हो। बाद में वह उसी चप्पल को पहनकर परीक्षा हॉल में पहुंचा और नकल करने लगा। हालांकि अधिकारियों की सतर्कता के कारण उसकी यह चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर इस मामले में शामिल उसके दो अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

Motihari SP 4 1 22Scope News

घटना के बाद जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी और कड़ी कर दी है

इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी और कड़ी कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अन्य परीक्षार्थियों को भी कड़ा संदेश गया है कि परीक्षा में ईमानदारी ही सफलता का एकमात्र रास्ता है।

यह भी पढ़े : MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने की सभी छात्रों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने की अपील

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Giridih Mushroom Poisoning: तिसरी में जंगली मशरूम खाने के बाद बिगड़ी...

Giridih Mushroom Poisoning: जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में जंगली मशरूम खाने से एक महिला और दो बच्चे बीमार पड़ गए। मशरूम खाने के...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 24 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हो रही थी जो कि खत्म हो गई है। कैबिनेट की...

मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा- प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के...

पटना : प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में बाघों की अहम भूमिका है। बाघों का संरक्षण सिर्फ एक वन्यजीव को सुरक्षित...