Advertisment

Jharkhand Train Update: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से कई ट्रेनें रद्द, हटिया, राउरकेला और टाटानगर रूट के यात्री रहें सतर्क

Jharkhand Train Update: बंडामुंडा राउरकेला रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द और कुछ प्रभावित रहेंगी। देखें पूरी सूची।


Jharkhand Train Update रांची: बंडामुंडा राउरकेला रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में कई पैसेंजर, मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं एक ट्रेन के परिचालन समय में भी बदलाव किया गया है।


Key Highlights

  • बंडामुंडा राउरकेला रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा।

  • 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कई एक्सप्रेस, पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी।

  • हटिया, राउरकेला, टाटानगर, झारसुगुड़ा और संबलपुर रूट के यात्री सबसे अधिक प्रभावित होंगे।

  • तपस्विनी एक्सप्रेस निर्धारित अवधि में एक घंटे की देरी से चलेगी।

  • रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की है।


Jharkhand Train Update: इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 58659 हटिया राउरकेला पैसेंजर 24 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 58660 राउरकेला हटिया पैसेंजर 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस 22, 24 और 26 सितंबर को रद्द रहेगी। जबकि ट्रेन संख्या 18310 जम्मूतवी संबलपुर एक्सप्रेस 25, 27 और 29 सितंबर को रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18175 हटिया झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक तथा ट्रेन संख्या 18176 झारसुगुड़ा हटिया मेमू एक्सप्रेस 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18601 और 18602 टाटानगर हटिया एक्सप्रेस 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला जयनगर एक्सप्रेस 26 और 29 सितंबर को तथा ट्रेन संख्या 18106 जयनगर राउरकेला एक्सप्रेस 27 और 30 सितंबर को रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18641 हटिया दुर्ग एक्सप्रेस 1 अक्टूबर को और ट्रेन संख्या 18642 दुर्ग हटिया एक्सप्रेस 2 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 15028 और 15027 गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस 1 अक्टूबर को तथा ट्रेन संख्या 18452 और 18451 पुरी हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस 2 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

Jharkhand Train Update: तपस्विनी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से चलेगी

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 18451 हटिया पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक हटिया स्टेशन से अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रवाना होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का नवीनतम स्टेटस अवश्य जांच लें।

Jharkhand Train Update: यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन परिचालन में बदलाव किया गया है। ऐसे में जिन यात्रियों ने प्रभावित तिथियों में टिकट बुक कराया है, वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या रेलवे पूछताछ सेवा के माध्यम से अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने के बाद ही यात्रा की योजना बनाएं।


Highlights

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...