बाढ़ में सनसनी! सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ मिला शव, पास में मिला देसी कट्टा

बाढ़ : पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब सड़क किनारे एक स्कूल के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। शव के पास एक देसी कट्टा भी पड़ा मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

सुबह जब ग्रामीण अपने-अपने काम से बाहर निकले तो सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा – स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह जब ग्रामीण अपने-अपने काम से बाहर निकले तो सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा। शव के सिर से खून बहा हुआ था और सिर में गोली लगने के निशान दिखाई दे रहे थे। वहीं, शव के ठीक पास एक देसी कट्टा भी पड़ा मिला, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया। सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Mokama Maut 1 1 22Scope News

मृतक की पहचान सुजीत यादव के रूप में हुई है

स्थानीय चंदन कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान सुजीत यादव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बाढ़ थाना क्षेत्र के हासनचक गांव का रहने वाला था, जबकि लंबे समय से बुढ़ऊदिनचक में रह रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, सुजीत पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में चल रहा था। हालांकि, पुलिस अभी इस दावे की भी जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने खुद को गोली मारी है या फिर उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका गया है। शव के पास देसी कट्टा मिलने से दोनों ही संभावनाओं पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। घटना के बाद सिकंदरपुर और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। बाढ़ थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Mokama Maut 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बाढ़ में दिनदहाड़े डकैती, घर के मालिक समेत पूरे परिवार को बनाया बंधक, 15-20 लाख की लूट का दावा

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...