Advertisement
Advertisement

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल में चाचा-भतीजे की डूबकर मौत

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो गई। दोनों जोगता थाना क्षेत्र के श्याम बाजार के रहने वाले थे। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, आयुष कुमार अपने जन्मदिन के मौके पर चाचा प्रजीत पांडेय और दोस्तों के साथ भटिंडा फॉल घूमने गया था। सभी ने पहले वहां नाश्ता किया। इसके बाद आयुष अपने चाचा के साथ फॉल के आसपास घूमने और फोटोग्राफी करने चला गया।

फोटोग्राफी के दौरान फिसला पैर

बताया गया कि फोटोग्राफी करते समय अचानक पैर फिसलने से आयुष और प्रजीत पानी के तेज बहाव में गिर गए। दोनों ने एक-दूसरे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना को देखकर आयुष के दोस्तों ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई।

कई घंटे की मशक्कत के बाद मिले शव

सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और पानी में दोनों की तलाश शुरू की। कई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों के शव पानी से बाहर निकाले। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटायी जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जन्मदिन के मौके पर भटिंडा फॉल घूमने निकले आयुष और उनके चाचा प्रजीत की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें: Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान, रांची चैंबर की बैठक में उठा मुद्दा

Commercial Advertisment

Bihar State Games 2026: बिहार में खेलों का महाकुंभ! 5500 से...

Bihar State Games 2026: बिहार में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। बिहार स्टेट गेम्स 2026...

Santhali Sohrai Festival: पाकुड़ में बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया...

Santhali Sohrai Festival, पाकुड़: आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव के बीच नई पीढ़ी को अपनी पारंपरिक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की सराहनीय पहल...

BPSC TRE 4.0 Recruitment: पटना में सहयोग कार्यक्रम के बाद बोले...

BPSC TRE 4.0 Recruitment, पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए BPSC TRE 4.0 को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश...