वर्चुअल तरीके से हुई बाबूलाल से जुड़े दलबदल मामले की सुनवाई

रांचीः भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के खिलाफ दल-बदल मामले की सुनवाई विधानसभा अध्यक्ष न्यायाधिकरण में हुई। बता दें कि यह पहला मौका है, जब दलबदल मामले की सुनवाई वर्चुअल तरीके से की गयी है। मामले की सुनवाई के दौरान बाबूलाल मरांडी के अधिवक्ता ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने इस मामले में प्रारंभिक आपत्ति फाइल की है। बाबूलाल मरांडी को भाजपा में शामिल होने को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का आदेश आ चुका है। इसलिए मामले की सुनवाई विधानसभा अध्यक्ष के कोर्ट में नहीं की जा सकती। वहीं विधायक प्रदीप यादव,  बंधु तिर्की तथा दीपिका पांडेय की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने कहा कि दल-बदल का मामला स्पीकर के क्षेत्राधिकार में है। भारत निर्वाचन आयोग को इसमें कोई शक्ति प्राप्त नहीं है। जबकि पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि जे.वी.एम की टिकट पर चुनाव जीत कर बाबूलाल मरांडी बीजेपी में शामिल हुए है, यह जनादेश का अपमान है, इसलिए मामले में दलबदल के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

रिपोर्ट – मदन

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...

Ranchi News: शादी से इनकार और दहेज की मांग का आरोप,...

रांची में शादी से इनकार और दहेज की कथित मांग से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। पिता ने गाजियाबाद निवासी मंगेतर और उसके...

Jharkhand SIR: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने से वंचित लोगों के...

झारखंड में SIR के तहत 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष डिजिटाइजेशन कैंप लगेंगे। 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क...