Advertisment

माफियाओं पर शिकंजा: पुलिस ने अवैध बालू के साथ 7 हाइवा किया जब्त

सरायकेला : कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा के निर्देश पर सरायकेला जिला के चांडिल पुलिस निरीक्षक एवं चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार ने माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. एक विशेष अभियान के तहत एनएच 33 झाबरी में छापेमारी कर 7 हाइवा ट्रक में लदे अवैध बालू को जब्त किया. बालू माफिया बिना नम्बर के हाइवा ट्रक अवैध बालू ढुलाई कर रहे थे. तथा कुछ वाहनों में नम्बर भी साफ-साफ नहीं दिख रहा था. उसके बावजूद घात लगाकर बैठी पुलिस टीम ने सभी को रंगे हाथ पकड़ लिया है.

माफियाओं पर शिकंजा

पकड़े गए वाहनों में JH 05 CF 0396, JH 05 BG7940, OD 23 L -4696, JH09AT- 9908, JH02AR- 9635, JH 05 BJ – 7063 एवं एक बिना नम्बर का अवैध बालू लोड हाईवा ट्रक को भी पुलिस ने जब्त किया है. किसी भी वाहनों पर बालू का चालान नहीं है. सभी हाइवा ट्रक में अवैध बालू लदा है. जहां एक ओर हाइवा ट्रक के मालिक प्रतिदिन करोड़पति बन रहे हैं, वहीं सरकार को प्रतिदिन करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है.

रिपोर्ट: बीरेंद्र

नवादा: बालू माफियाओं को खाकी का खौफ नहीं, पुलिस टीम पर हमला कर छुड़ा ले गए अवैध बालू लदे ट्रैक्टर

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...