Advertisment

बीजेपी और आरएसएस से देश की अखंडता और संप्रभुता को खतरा-बन्ना गुप्ता

बोकारो : चास के मारवाड़ी पंचायत भवन में कांग्रेस पार्टी ने स्मरणोउत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर और जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक चौधरी ने शिरकत की। मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। बन्ना गुप्ता ने उपस्थित नेता और कार्यकर्ताओं को इंदिरा गांधी के द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। वर्तमान सरकार की विफलताओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

इस दौरान बन्ना गुप्ता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस बिगुल फूंक चुकी है। असली देशभक्त को बीजेपी के लोग नकली देशभक्त बता रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग देश की अखंडता और संप्रभुता को खतरे में डालने का काम कर रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफराज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की मानें तो राज्य में कोरोना कंट्रोल में है। लेकिन कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता बिना मास्क के और कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए दिखे।

रिपोर्ट : चुमन कुमार

Ranchi Crime News: डुमरदगा में महिला से Gold Chain Snatching, ब्राउन...

रांची में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ीं। डुमरदगा में महिला से सोने की चेन लूटी गई। हरमू मैदान के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर...

Ranchi Crime News: ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की Cyber...

रांची में ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की साइबर ठगी, पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी में बच्चों के विवाद के बाद जान से मारने की...

Haj 2027: झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन, 10 अगस्त तक...

हज यात्रा 2027 के लिए झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन हुआ है। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक ₹1,52,300 की अग्रिम राशि...