CGL Scam Jharkhand: CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, पशुपालन विभाग का लिपिक सुधाकर गिरफ्तार

 CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने देवघर से पशुपालन विभाग के लिपिक सुधाकर कुमार को गिरफ्तार किया। दर्जनों चेकबुक और अहम दस्तावेज बरामद हुए।


CGL Scam Jharkhand रांची: झारखंड में CGL परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशुपालन विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत सुधाकर कुमार को गिरफ्तार किया है। रविवार को सीआईडी की पांच सदस्यीय टीम ने देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र स्थित बंधा बैजनाथपुर में छापेमारी कर उसे पकड़ा। कार्रवाई में देवघर के मोहनपुर, रिखिया और कुंडा थाने की पुलिस ने सहयोग किया। गिरफ्तारी के बाद सीआईडी आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले आयी है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

CGL Scam Jharkhand: सुधाकर के पास से दर्जनों चेकबुक और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

सीआईडी ने आरोपी के पास से दर्जनों चेकबुक, कई लोगों के महत्वपूर्ण कागजात, रुपये और अन्य सामान बरामद किए हैं। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये चेकबुक और दस्तावेज किन लोगों के हैं और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाता था।

सूत्रों के अनुसार, सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के दौरान सुधाकर का नाम सामने आया था। इसके बाद सीआईडी ने उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटायी और कार्रवाई की।

सुधाकर पर आरोप है कि उसका संपर्क ऐसे गिरोह से था, जो परीक्षाओं में सेटिंग कर अभ्यर्थियों को पास कराने का काम करता था। आरोप के मुताबिक किसी स्रोत से उसके पास परीक्षा का पेपर आता था, जिसे वह सेटिंग के जरिये परीक्षा पास कराने वाले अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराता था। इसके बाद अभ्यर्थियों को प्रश्न रटवाने और परीक्षा पास कराने की व्यवस्था की जाती थी।

CGL Scam Jharkhand: JPSC, Forest Service और CGL समेत कई परीक्षाओं में सेटिंग का आरोप

पूछताछ में सुधाकर ने कथित तौर पर सीआईडी को बताया है कि उसके माध्यम से कई अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट, जेपीएससी, फोरेस्ट सर्विस और सीजीएल समेत अन्य परीक्षाएं पास की हैं। उसने खुद को इस पूरे नेटवर्क में छोटा प्यादा बताया है।

उसके बयान के आधार पर सीआईडी अब परीक्षा में गड़बड़ी कराने वाले नेटवर्क की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। सुधाकर ने कथित तौर पर यह भी बताया है कि गहन जांच होने पर गलत तरीके से नियुक्त हुए 1400 से अधिक लोग जांच के दायरे में आ सकते हैं।

सुधाकर पर कुछ अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने के नाम पर 15-15 लाख रुपये लेने का भी आरोप है। इनमें कुछ ऐसे अभ्यर्थी भी बताए जा रहे हैं, जिन्हें भुगतान के बावजूद नौकरी नहीं मिली। वहीं, सूत्रों के अनुसार उसके माध्यम से कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास कर नौकरी भी हासिल की है।


Key Highlights

  1. CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने पशुपालन विभाग के लिपिक सुधाकर कुमार को गिरफ्तार किया।
  2. देवघर के रिखिया क्षेत्र में पांच सदस्यीय CID टीम ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी की।
  3. आरोपी के पास से दर्जनों चेकबुक और कई लोगों के महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले।
  4. JPSC, Forest Service, CGL समेत कई परीक्षाओं में सेटिंग कराने का आरोप।
  5. पूछताछ में 1400 से अधिक संदिग्ध नियुक्तियों का खुलासा होने की संभावना जतायी गयी है।

CGL Scam Jharkhand: गिरफ्तारी बढ़ी तो रांची से दुमका कराया तबादला

सुधाकर मूल रूप से बिहार के बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव का रहने वाला है। वर्ष 2018 में उसकी पशुपालन विभाग में लिपिक के पद पर नियुक्ति हुई थी। करीब पांच वर्षों तक कोडरमा में कार्यरत रहने के बाद उसका तबादला रांची किया गया। रांची में पोस्टिंग के दौरान परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों की गिरफ्तारी बढ़ने लगी। इसके बाद करीब 10 दिन पहले उसने अपना तबादला दुमका स्थित पशुपालन विभाग कार्यालय में करा लिया। दुमका में योगदान देने के बाद वह देवघर के बंधा बैजनाथपुर में किराये का कमरा लेकर रहने लगा। करीब दो दिन पहले सीआईडी से देवघर पुलिस को सुधाकर के संबंध में इनपुट मिला था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी। देवघर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर सीआईडी रांची की टीम देवघर पहुंची। मोहनपुर, रिखिया और कुंडा थाने की पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर सुधाकर को गिरफ्तार कर लिया गया। अब आरोपी से रांची में पूछताछ के दौरान परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका सामने आने की उम्मीद है। बरामद चेकबुक, दस्तावेज और अन्य सामान की भी जांच की जा रही है। इससे मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand:SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही, अब...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिपटना 31°C 26°C 7.2 मिमी ओलों के साथ तूफान 11 किमी/घंनालंदा 31°C 26°C 9.1 मिमी ओलों के साथ तूफान 12 किमी/घंभोजपुर 31°C 27°C 1.7 मिमी आंधी-तूफान संभावित 13 किमी/घंबक्सर 32°C 26°C 0.6 मिमी आंधी-तूफान संभावित 8...